Home » खेल » IND vs NZ Final: भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती, लाल मिट्टी का दम और काली मिट्टी का साथ, अभी तक तय नहीं है पिच, कैसी मिट्टी पर होगा मुकाबला ?

IND vs NZ Final: भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती, लाल मिट्टी का दम और काली मिट्टी का साथ, अभी तक तय नहीं है पिच, कैसी मिट्टी पर होगा मुकाबला ?

अहमदाबाद। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले एक बार फिर पिच चर्चा में है। भारत ने इसी मैदान पर 2023 विश्व कप फाइनल में हार मिली थी। इस. . .

अहमदाबाद। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले एक बार फिर पिच चर्चा में है। भारत ने इसी मैदान पर 2023 विश्व कप फाइनल में हार मिली थी। इस टी20 विश्व कप में भारत एकमात्र मैच इसी मैदान पर हारा है। यही वजह है कि फाइनल मैच से पहले पिच को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

किस पिच पर खेला जाएगा फाइनल?

दो हफ्ते पहले दक्षिण अफ्रीका से काली मिट्टी की पिच पर हारने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन फाइनल के लिए लाल मिट्टी वाली पिच चुन सकता है। 2023 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भी काली मिट्टी वाली पिच पर ही खेला गया था। मोटेरा स्टेडियम में तीनों लाल, काली तथा लाल और काले रंग की मिक्स्ड स्वायल वाली पिच है। वानखेड़े स्टेडियम में सिर्फ लाल मिट्टी वाली पिच हैं। उस पर भारतीय टीम ने विस्फोटक बैटिंग की थी।
ट्रैक अभी तय नहीं किया गया है। यह इससे साफ था कि ब्रॉडकास्टर ने अभी तक किसी भी सतह पर स्टंप कैमरा नहीं लगाया है। एक खास पिच को स्थानीय क्यूरेटर ने ध्यान से देखा था और बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमांग अमीन भी इसे देख रहे थे। बाद में सिर्फ वही पिच ढकी हुई थी जबकि आसपास के चार ट्रैक भी बंद कर दिए गए थे।

मिक्स्ड स्वायल पिच रेस में आगे

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फाइनल मुकाबला मिक्स्ड स्वायल पिच पर खेला जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार जिस पिच पर मैच होने की बात हो रही है, उसमें लाल मिट्टी का इस्तेमाल ज्यादा हुआ है जबकि काली मिट्टी कम है। इसी पिच पर साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच मुकाबला खेला गया था। उस मैच में साउथ अफ्रीका ने 213 रन ठोक दिए थे। कनाडा ने भी 156 रन बनाए थे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम