डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और नामीबिया के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन की वजह से खेलते हुए दिखाई नहीं दिये। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला और उन्होंने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दी।
अभिषेक की वापसी में लगेगा समय
अभिषेक की वापसी कब होगी अब ये बड़ा सवाल बन गया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया था कि अभिषेक शर्मा अभी भी ठीक नहीं है, वह एक-दो मैच मिस करेगा। इसका मतलब है कि वे रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई वोल्टेज मुक़ाबले में भी नहीं खेलेंगे।
अब भी कमजोर महसूस कर रहे हैं अभिषेक
अभिषेक अस्पताल से वापस आ गए हैं, लेकिन कमजोर महसूस कर रहे हैं। उनका थोड़ा वजन भी कम हुआ है और पेट के गंभीर संक्रमण की स्थिति में पूरी तरह स्वस्थ होकर शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलने लायक ताकत और सहनशक्ति हासिल करने में समय लगता है।
संजू ने सलामी बल्लेबाजी की ज़िम्मेदारी संभाली
अभिषेक की गौरमौजूदगी में संजू ने सलामी बल्लेबाजी की ज़िम्मेदारी संभाली और ताबड़तोड़ शुरुआत की। उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए 8 गेंद पर 22 रन बनाए। लेकिन लंबा शॉट खेलने की कोशिश में वे दूसरे ओवर में ही आउट हो गए और पवेलियन लौट गए।