Home » खेल » IND vs PAK T20 World CUP : जीत की ओर बढ़ रहा है भारत, अक्षर पटेल ने लिया बाबर आज़म का विकेट, पाकिस्तान के 4 आउट

IND vs PAK T20 World CUP : जीत की ओर बढ़ रहा है भारत, अक्षर पटेल ने लिया बाबर आज़म का विकेट, पाकिस्तान के 4 आउट

डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी कि 15 फरवरी को टक्कर हो रही है। टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान ने भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। ईशान. . .

डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी कि 15 फरवरी को टक्कर हो रही है। टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान ने भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। ईशान किशन के 77 रनों की पारी की मदद से भारत ने 7 विकेट पर 175 रन बना। पाकिस्तान की तरफ से सैम आयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 18 ओवर स्पिन गेंदबाजों ने डाला।

पाकिस्तान को लगा चौथा झटका, बाबर आजम आउट, स्कोर- 34/4

पाकिस्तान की टीम को मैच में चौथा झटका लग गया है। बाबर आजम 7 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया। पाकिस्तान को 34 रन पर चौथा झटका लगा।

जसप्रीत बुमराह ने एक ओवर में दो शिकार किए

दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों का शिकार कर लिया। दूसरी गेंद पर सैम आयूब आउट हुए। इसके बाद बुमराह ने आखिरी बॉल पर कप्तान सलमान अली आगा को भी आउट कर दिया। दो ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 14 रन पर तीन विकेट है।

पाकिस्तान ने जीता टॉस, चुनी बॉलिंग

पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सलमान अली आगा ने कहा कि प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें कि टीम में दो बदलाव है। अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव प्लेइंग-11 में आए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

भारत की प्लेइंग-11 – अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की प्लेइंग-11 – सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम