Home » खेल » IND vs PAK Weather Report: भारत- पाकिस्तान मैच में हुई बारिश तो किसे होगा फायदा, समझें सुपर 8 का समीकरण

IND vs PAK Weather Report: भारत- पाकिस्तान मैच में हुई बारिश तो किसे होगा फायदा, समझें सुपर 8 का समीकरण

कोलंबो। भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच कोलंबो में है। ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है, लेकिन सवाल ये है कि क्या इस मैच में बारिश. . .

कोलंबो। भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच कोलंबो में है। ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है, लेकिन सवाल ये है कि क्या इस मैच में बारिश खलल डालेगी। अभी तक तो यही लग रहा है कि मैच के दौरान थोड़ी बहुत देर के लिए बारिश आ सकती है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि पूरा मैच बारिश से धुल जाए। लेकिन अगर ऐसा होता है। यानी मैच के दौरान बारिश होती है और पूरा मैच नहीं हो पाता है तो क्या होगा। चलिए आपको​ पूरे समीकरण बताते हैं।
कोलंबो। कोलं​बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का अहम मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। पाकिस्तान ने तो अपने इससे पहले के दोनों मैच श्रीलंका में ही खेले हैं, वहीं टीम इंडिया ने पहला मैच मुंबई में खेला और दूसरा मैच दिल्ली में खेलकर कोलंबो पहुंची है। लेकिन कोलंबो में बारिश की आशंका जताई जा रही है, जो मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।

कोलंबो में कितने फीसदी बारिश की आशंका

अभी की बात करें तो एक्यूवैदर के अनुसार शाम सात बजे के करीब कोलंबो में आठ प्रतिशत बारिश की आशंका जताई गई है। इसके बाद आठ बजे से लेकर 9 और 10 बजे तक भी बारिश की इतनी ही आशंका है। यानी बारिश नहीं होगी, ऐसा नहीं माना जा सकता, लेकिन ये भी नहीं कहा जा सकता है कि बारिश बहुत ज्यादा होगी, जिससे कि मैच धुला जाएगा। अगर बारिश आती है तो पहले तो ओवर कम करके मैच को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। लेकिन अगर ज्यादा बारिश होती है तो ये जरूर कोशिश होगी कि कम से कम 6 ओवर का मुकाबला कराया जाए, ताकि रिजल्ट निकाला जा सके।

बारिश के कारण मैच रद हुआ तो दोनों टीमों को मिलेगा एक एक अंक

इस बीच अगर मैच पूरी तरह से नहीं हो पाया, यानी रद कर दिया गया तो दोनों टीमों को एक एक अंक ​दे दिया जाएगा। इससे भारत और पाकिस्तान के पांच पांच अंक हो जाएंगे। दोनों टीमें अपने पहले दो मैच जीतकर यहां पहुंची हैं, यानी उनके पास चार अंक पहले से ही मौजूद हैं। यानी पांच अंक लेकर दोनों सुपर 8 में चली जाएंगी। यानी किसी भी टीम को ज्यादा या कम फायदा नुकसान नहीं होगा। हां, इतना जरूर है कि टीम इंडिया का नेट रन रेट पाकिस्तान के मुकाबले काफी ज्यादा है तो भारतीय टीम अंक ता​लिका में पहले नंबर पर रहते हुए सुपर 8 में जाएगी, वहीं पाकिस्तानी टीम दूसरे नंबर पर रहेगी।

मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

अब अगर बारिश होती है और मैच रद्द हो जाता है, तो किसे फायदा होगा, आइए जानते हैं। दरअसल, दोनों टीमों ने अब तक दो-दो मुकाबले जीतकर चार-चार अंकों के साथ टॉप-2 में जगह बनाई हुई है। भारतीय टीम का नेट रन रेट बेहतर है, जिसकी वजह से वह नंबर वन पर है। अगर यह मुकाबला रद्द होता है, तो दोनों टीमों के पांच-पांच अंक हो जाएंगे, हालांकि नेट रन रेट वही रहेगा। इस तरह भारतीय टीम नंबर वन पर बनी रहेगी।
ऐसे में दोनों टीमों का सुपर हिट का टिकट आखिरी मुकाबले पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ होना है, जबकि पाकिस्तान को नामीबिया के खिलाफ खेलना है। दोनों ही मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान की टीमों के जीतने की संभावना ज्यादा है। ऐसे में दोनों टीमों का सुपर 8 की राह आसान नजर आ रही है, भले ही यह मैच बारिश की वजह से रद्द क्यों न हो जाए।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम