Home » खेल » IND vs SA : टीम इंडिया ने किया सुपर-8 का शर्मनाक आगाज, साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद में दी करारी शिकस्‍त, टी-20 वर्ल्डकप में 12 मैच बाद हारा भारत

IND vs SA : टीम इंडिया ने किया सुपर-8 का शर्मनाक आगाज, साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद में दी करारी शिकस्‍त, टी-20 वर्ल्डकप में 12 मैच बाद हारा भारत

अहमदाबाद। डिफेंडिंग चैंपियन भारत को टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका के 76 रन की करारी हार झेलनी पड़ी है। टीम टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 मैच जीतने के बाद हारी है। अहमदाबाद के नरेंद्र. . .

अहमदाबाद। डिफेंडिंग चैंपियन भारत को टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका के 76 रन की करारी हार झेलनी पड़ी है। टीम टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 मैच जीतने के बाद हारी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।
टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके। केशव महाराज ने 3 विकेट लिए। कॉर्बिन बॉश को 2 और ऐडन मार्करम को एक विकेट मिला। शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।
इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड।
साउथ अफ्रीका के कप्‍तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। डेविड मिलर ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 35 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 3 छक्‍के ठोके। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स 44 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह को 2 सफलताएं मिलीं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम