Home » खेल » IND vs SA : साउथ अफ्रीका के सामने टीम इंडिया पस्त, 1200 दिन बाद मिली पहली हार, 76 रनों की बड़ी हार से सेमीफाइनल का गेम पलटा

IND vs SA : साउथ अफ्रीका के सामने टीम इंडिया पस्त, 1200 दिन बाद मिली पहली हार, 76 रनों की बड़ी हार से सेमीफाइनल का गेम पलटा

अहमदाबाद। साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम की यह एडिलेड में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के बाद 2022 टी20. . .

अहमदाबाद। साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम की यह एडिलेड में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के बाद 2022 टी20 विश्व कप में पहली हार है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। उसके 3 विकेट जल्दी गिर गए थे, लेकिन उसके बाद डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स की जबरदस्त पारी के दम पर साउथ अफ्रीका बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा। जवाब में भारतीय टीम ने पहले ही ओवर से जो विकेट गंवाना शुरू किया तो संभल ही नहीं पाया। मेजबान टीम की हार के बाद अब सेमीफाइनल का गेम पलट गया है। उसने 20 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 111 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को 1200 दिन बाद हार का सामना करना पड़ा है।

भारतीय टीम की पारी का रोमांच

@ बड़े स्कोर के आगे भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ईशान किशन बिना खाता खोले ऑफ स्पिनर एडेन मार्करम की गेंद पर आउट हो गए। इस तरह से एक और मैच में भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली।
@ इसके बाद तिलक वर्मा बल्ले का किनारा दे बैठे और उन्होंने DRS भी लिया, लेकिन बात नहीं बनी। वह एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक शर्मा भी मार्काे यानसेन की गेंद पर आउट हो गए।
@ एक ओर जहां विकेट गिर रहे थे तो शिवम दुबे अकेले मोर्चा संभाले हुए थे। उन्होंने 37 गेंदों में सबसे अधिक 42 रन की पारी खेली, जबकि 3 छक्के और एक चौका लगाया।
@ हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव ने 18-18 रन की पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह और जसप्रीत बुमराह खाता नहीं खोल सके। पूरी टीम 111 रनों पर ढेर हो गई।
@ इस तरह से भारतीय टीम को 76 रनों से हार मिली। यह टी20 विश्व कप में उसकी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले उसे ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में 49 रनों से हराया था।
@ साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 4, केशव महाराज ने 3, कॉर्बिन बोश ने 2 विकेट झटके।

टी20 विश्व कप 2026 सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की पारी: 111/10

बल्लेबाजआउट का विवरणरनगेंदें4s6sस्ट्राइक रेट
ईशान किशन (विकेटकीपर)कैच रयान रिकेलटन बोल्ड एडेन मार्करम04000
अभिषेक शर्माकैच कोर्बिन बॉश बोल्ड मार्को यानसेन151221125
तिलक वर्माकैच क्विंटन डि कॉक बोल्ड मार्को यानसेन120050
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)कैच डेवाल्ड ब्रेविस बोल्ड कोर्बिन बॉश18222081.82
वॉशिंगटन सुंदरकैच क्विंटन डि कॉक बोल्ड कोर्बिन बॉश111101100
शिवम दुबेकैच लुंगी एनगिडी बोल्ड मार्को यानसेन423713113.51
हार्दिक पंड्याकैच ट्रिस्टन स्टब्स बोल्ड केशव महाराज181701105.88
रिंकू सिंहकैच ट्रिस्टन स्टब्स बोल्ड केशव महाराज02000
अर्शदीप सिंहकैच ट्रिस्टन स्टब्स बोल्ड केशव महाराज120050
वरुण चक्रवर्तीनाबाद03000
जसप्रीत बुमराहकैच एडेन मार्करम बोल्ड मार्को यानसेन01000

भारत के खिलाफ भारत की गेंदबाजी

गेंदबाजओवरमेडनरनविकेटनो बॉलवाइडइकॉनमी
एडेन मार्करम (कप्तान)1051005
मार्को जानसन3.50224005.7
कगिसो रबाडा40320008
लुंगी एनगिडी40150013.8
केशव महाराज30243018
कोर्बिन बॉश30122024

साउथ अफ्रीका ने बनाए 7 विकेट पर 187 रन

  • साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। उसके लिए सबसे अधिक डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के के दम पर 63 रन की पारी खेली।
  • युवा ‘बेबी एबी’ डेवाल्ड ब्रेविस दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 29 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 45 रन का स्कोर बनाते हुए डेविड मिलर का जबरदस्त साथ दिया।
  • ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्के के दम पर 44 रन की पारी खेली, जबकि साउथ अफ्रीका के शुरुआती 3 विकेट सिर्फ 20 रन पर गिर गए थे।
  • भारत के लिए सबसे अधिक जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके, जबकि अर्शदीप के खाते में 2 विकेट रहे। वरुण चक्रवर्ती (47/1) और हार्दिक पंड्या (45/1) सबसे अधिक खर्चीले रहे।

टी20 विश्व कप 2026 सुपर ओवर में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की पारी: 187/7

बल्लेबाजआउट का विवरणरनगेंदें4s6sस्ट्राइक रेट
एडेन मार्करम (कप्तान)कैच हार्दिक पंड्या बोल्ड अर्शदीप सिंह470057.14
क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर)बोल्ड जसप्रीत बुमराह671085.71
रयान रिकेलटनकैच शिवम दुबे बोल्ड जसप्रीत बुमराह7701100
डेवाल्ड ब्रेविसकैच अभिषेक शर्मा बोल्ड शिवम दुबे452933155.17
डेविड मिलरकैच तिलक वर्मा बोल्ड वरुण चक्रवर्ती633573180
ट्रिस्टन स्टब्सनाबाद442413183.33
मार्को यानसेनकैच रिंकू सिंह बोल्ड अर्शदीप सिंह260033.33
कोर्बिन बॉशकैच एंड बोल्ड जसप्रीत बुमराह561083.33
कागिसो रबाडानाबाद01000

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की गेंदबाजी

गेंदबाजओवरमेडनरनविकेटनो बॉलवाइडइकॉनमी
अर्शदीप सिंह40282017
जसप्रीत बुमराह40153003.8
वरुण चक्रवर्ती404710311.8
वॉशिंगटन सुंदर20170008.5
हार्दिक पंड्या404501011.2
शिवम दुबे203211216
Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम