डेस्क। भारत और यूएसए की टीमें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच खेल रही हैं। USA के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने बड़ी मुश्किल से 161 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। एक वक्त भारतीय टीम के लगातार विकेट गिरते जा रहे थे, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हिम्मत नहीं हारी और वे एक छोर संभाले रहे। सूर्या ने 49 बॉल पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली। सूर्या ने 10 चौके और चार छक्के लगाने का काम किया। भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 25 रन बनाए। इससे समझा जा सकता है कि टीम की हालत क्या रही। USA की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इस वक्त सलामी जोड़ी मैदान पर है।
साल 2024 के विश्व कप में हुआ था भारत बनाम यूएसए मुकाबला
इससे पहले साल 2024 के टी20 विश्व कप में भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था। तब टीम इंडिया ने बड़ी आसानी से जीत हासिल की थी। इस बार देखना होगा कि यूएसए की टीम भारत को कितनी टक्कर दे पाती है। इंडिया टीवी पर आपको पूरे मैच की अपडेट्स, लाइव स्कोर कार्ड और हिंदी में कमेंट्री यहां मिलती रहेगी। इसलिए अभी से लेकर आखिर तक हमारे साथ बने रहें।
भारत की टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।
यूएसए की टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति।