Home » खेल » IND vs ZIM : निर्णायक मैच में किस्मत का इम्तिहान! 11 साल बाद संजू सैमसन को बड़ा मौका, टी20 वर्ल्ड कप में बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो

IND vs ZIM : निर्णायक मैच में किस्मत का इम्तिहान! 11 साल बाद संजू सैमसन को बड़ा मौका, टी20 वर्ल्ड कप में बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो

डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का बेहद अहम मुकाबला एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना को जिंदा रखने के. . .

डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का बेहद अहम मुकाबला एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना को जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम के लिए इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करना जरूरी है।

भारतीय टीम बदली हुई टीम के साथ उतरेगा

सुपर-8 के पहले मैच में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार ने सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया के रास्ते मुश्किल कर दिए हैं। इसलिए अगले स्टेज की पहली शर्त भारतीय टीम के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत है। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम बदले हुए प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है।

टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन खराब

भारतीय टीम की बल्लेबाजी टूर्नामेंट में चिंता का विषय रही है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा और मीडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले रिंकू सिंह अब तक अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में भी तीनों फ्लॉप रहे थे।

संजू सैमसन की वापसी तय

इन तीनों बल्लेबाजों में किसी एक की जगह संजू सैमसन की टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है। संजू ओपनिंग के साथ ही मध्यक्रम में भी खेल सकते हैं। विश्व कप में उन्हें अब तक सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला है। ग्रुप स्टेज में नामीबिया के खिलाफ हुए मैच में संजू ने 8 गेंदों में 22 रन की पारी खेली थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अगर संजू सैमसन को मौका मिलता है, तो यह उनके करियर के लिए बेहद अहम होगा। एक अच्छी पारी सैमसन के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की कर सकती है। वह टीम के हीरो बन सकते हैं।

क्यों हो रही सैमसन की इतनी चर्चा?

आप सोच रहे होंगे कि सैमसन और चेन्नई की इतनी बात क्यों हो रही है? तो हम आपको बता दें कि संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से 11 सीजन आईपीएल खेलने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ रुख किया है। उन्हें पिछले साल नवंबर में सीएसके ने राजस्थान से ट्रेड किया और अपने साथ जोड़ा। सैमसन अब पीली जर्सी में आईपीएल खेलते नजर आएंगे। इससे सीएसके के फैंस काफी खुश हुए। वह सैमसन को चेपॉक में खेलते देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे, लेकिन उन फैंस के लिए इंतजार आईपीएल से पहले ही खत्म हो रहा है। सैमसन अगर गुरुवार को भारतीय जर्सी में खेलने उतरे तो उन्हें उतना ही समर्थन मिलेगा, जितने सीएसके से खेलते हुए मिलता।

प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव

सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार ने टीम इंडिया की राह मुश्किल कर दी है। नेट रन रेट और अंक तालिका के समीकरण अब भारत के खिलाफ जाते दिख रहे हैं। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ हर हाल में दमदार प्रदर्शन जरूरी हो गया है। खराब बल्लेबाजी भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी चिंता रही है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा और मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी ये तीनों बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है। इन तीनों में से किसी एक की जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। संजू ओपनिंग से लेकर मध्यक्रम तक किसी भी भूमिका में फिट बैठते हैं, जो उन्हें एक उपयोगी विकल्प बनाता है।

11 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका!

संजू सैमसन के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक और मैच नहीं, बल्कि करियर का अहम मोड़ साबित हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ ही उन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। अब 11 साल बाद फिर उसी टीम के खिलाफ उन्हें खुद को साबित करने का अवसर मिल सकता है। विश्व कप 2026 में अब तक संजू को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है। नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में उन्होंने 8 गेंदों में 22 रन बनाकर अपनी आक्रामक क्षमता दिखाई थी। हालांकि, उन्हें लगातार मौके नहीं मिले। संजू ने अब तक 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 50 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 1100 रन बनाए हैं। प्रतिभा पर कभी सवाल नहीं रहा, लेकिन निरंतरता और टीम में स्थायी जगह उनकी सबसे बड़ी चुनौती रही है।

बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो

अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें मौका मिलता है और वह बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो न सिर्फ उनकी टीम में जगह मजबूत होगी, बल्कि भारत के सेमीफाइनल की राह भी आसान हो सकती है। टी20 क्रिकेट में एक तेज और प्रभावी पारी मैच का रुख बदल सकती है। संजू सैमसन के पास वही आक्रामकता और क्लास है, जो बड़े मंच पर मैच जिताने की क्षमता रखती है। चेन्नई का मैदान उनके लिए भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है। भारतीय टीम को इस समय ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो दबाव में टिककर खेले और तेजी से रन भी बनाए। संजू के पास दोनों गुण मौजूद हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें मौका देता है या नहीं, और अगर मौका मिलता है तो क्या वह उसे यादगार बना पाते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम