Home » टेक्नोलॉजी » India AI Impact Summit 2026 : भारत क्यों आ रहे गूगल, Nvidia समेत 50 से ज्यादा कंपनियों के सीईओ 3 पॉइंट्स में समझें

India AI Impact Summit 2026 : भारत क्यों आ रहे गूगल, Nvidia समेत 50 से ज्यादा कंपनियों के सीईओ 3 पॉइंट्स में समझें

नई दिल्ली। भारत तैयार है ग्‍लोबल साउथ में होने जा रहे पहले ग्‍लोबल एआई समिट की मेजबानी करने के लिए। इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए दुनियाभर से दिग्‍गज नई दिल्‍ली पहुंचने वाले हैं। गूगल, ओपनएआई,. . .

नई दिल्ली। भारत तैयार है ग्‍लोबल साउथ में होने जा रहे पहले ग्‍लोबल एआई समिट की मेजबानी करने के लिए। इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए दुनियाभर से दिग्‍गज नई दिल्‍ली पहुंचने वाले हैं। गूगल, ओपनएआई, एनवीड‍िया जैसी बड़ी कंपनियों के सीईओ के साथ-साथ 15 से 20 देशों की सरकारों के प्रमुख, 50 से ज्‍यादा विदेशी मंत्री और 40 से ज्‍यादा भारतीय और ग्‍लोबल सीईओ की मौजूदगी होने वाली है। दुनियाभर के बड़े सीईओ की लाइन भारत में लगने की 3 वजहें हैं। भारत की एआई वर्कफोर्स, डेटा की खपत और भारतीय आबादी।

भारत ही क्‍यों? 3 प्रमुख पॉइंट्स

पॉइंट 1 : भारत की बड़ी आबादी आज इंटरनेट से जुड़ी है और आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस का इस्‍तेमाल करने में बिलकुल भी पीछे नहीं है। दुनिया में डेटा की जो खपत है, उसका करीब 20 फीसदी भारत जनरेट करता है। यही हमारी बड़ी ताकत में शामिल है।
पॉइंट 2: जिस तरह भारत ने आईटी के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया और दुनिया की दिग्‍गज कंपनियों को सर्विस सपोर्ट दिया। कुछ वैसा ही अब एआई के क्षेत्र में हो सकता है और इसलिए दुनिया भारत को मुख्‍य देश के तौर पर देख रही है।
पॉइंट 3: तमाम रिपोर्टों में यह सामने आया है कि अमेरिका और चीन के बाद भारत में एआई के क्षेत्र में सबसे ज्‍यादा काम हो रहा है। यही वजह है कि दुनिया, भारत को गंभीरता से देख रही है।

PM मोदी का संबोधन, बड़े-बड़े गेस्‍ट

​इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। वह 19 फरवरी को मुख्‍य प्‍लेनरी को संबोध‍ित करेंगे। मुख्‍य आयोजन 16 फरवरी से ही शुरू हो जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए गूगल के CEO सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, एनवीडिया के जेन्‍सेन हुआंग भारत आ रहे हैं। दुनियाभर में अपने एआई टूल से सनसनी मचाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई भी भारत पहुंच रहे हैं। डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस, माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ और क्वालकॉम के CEO क्रिस्टियानो अमोन भी शामिल होंगे।

सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय

इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट का विषय है-सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय। यह पूरी दुनिया के हित और सुख की बात करता है। रिपोर्टों के अनुसार, समिट के लिए 700 से ज्‍यादा सेशल प्रपोजल मिले हैं। 17 फरवरी को एआई कम्‍पेंड‍ियम रिलीज होने की बात सामने आई है जिसमें हेल्‍थकेयर, एग्रीकल्‍चर, एजुकेशन, एनर्जी आदि वि‍षयों पर बात होगी।।

बड़ी कंपनियों ने शुरू किया भारत में काम

ओपनएआई, एंथ्रोपिक जैसी बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी जड़ें जमाने के लिए काम भी शुरू कर दिया है। कहा जाता है कि एंथ्रोप‍िक ने अपने इंडिया ऑपरेशंस के लिए माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की पूवी एमडी इरीना घोष को रखा है। ओपनएआई ने तो कई पदों पर बीते दिनों वैकेंसी भी निकाली थी। गूगल पहले से ही भारत में काम कर रही है। इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट में 2.50 करोड़ रुपये के इनाम भी रखे गए हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम