Home » खेल » India tour of Zimbabwe 2026: जुलाई में जिम्बाब्वे जाएगी टीम इंडिया, T20 सीरीज में मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका?

India tour of Zimbabwe 2026: जुलाई में जिम्बाब्वे जाएगी टीम इंडिया, T20 सीरीज में मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका?

नई दिल्ली। भारतीय टीम की एक और सीरीज के शेड्यूल का बीसीसीआई ने एलान कर दिया है। ये तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज होगी, जो कि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाएगी। इस साल जुलाई में टीम इंडिया जिम्बाब्वे का. . .

नई दिल्ली। भारतीय टीम की एक और सीरीज के शेड्यूल का बीसीसीआई ने एलान कर दिया है। ये तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज होगी, जो कि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाएगी। इस साल जुलाई में टीम इंडिया जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस टी20आई सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि इसका आखिरी मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा। ये इस साल विश्व कप जीतने के बाद उनकी पहली सीरीज होगी।

वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा?

अब सवाल है कि क्या इस दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा? इस सवाल का जवाब दो बातों पर निर्भर करता है- वैभव सूर्यवंशी का परफॉर्मेन्स और भारतीय सेलेक्टर्स की सोच। जहां तक वैभव सूर्यवंशी के परफॉर्मेन्स का सवाल है वो लगातार हर लेवल पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। जिस तरह से दमदार अर्धशतक के साथ उन्होंने IPL 2026 की भी शुरुआत की है, उससे लगता है कि इस सीजन भी वो रनों का पहाड़ खड़ा करेंगे।
आईपीएल के बाद जून में भारतीय टीम को आयरलैंड से T20 सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 26 जून से होगा। हो सकता है कि भारतीय सेलेक्टर्स टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को उस सीरीज में आराम दें और वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की सोचें। अगर ऐसा हुआ तो वहां उनका डेब्यू दिख सकता है।

वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिलेगा जिम्बाब्वे में मौका?


आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के बाद भारतीय सेलेक्टर्स के सामने वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे दौरे पर भी मौका देने का विकल्प खुला रहेगा. आईपीएल परफॉर्मेन्स के अलावा वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे दौरे पर भेजने की उम्मीद इसलिए भी रहेगी क्योंकि उन्होंने अंडर 19 क्रिकेट में अफ्रीकन कंडीशन में बेहतर परफॉर्म करके दिखाया है.

कब-कहां खेले जाएंगे मैच?

दरअसल, भारतीय टीम का होम सीजन जुलाई के महीने से ही शुरू हो जाएगा, जहां वो अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की मेजबानी करेगी, जबकि उनके खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां वो 8 व्हाइट बॉल मैच खेलेगी, जिसका आखिरी मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा।
उसके 4 दिन बाद यानी 23 जुलाई को भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। बाकी के बचे हुए दो टी20आई मैच 25 जुलाई और 26 जुलाई को खेले जाएंगे। ये तीनों मैच हरारे में खेले जाने हैं।
बता दें कि जिम्बाब्वे की टीम भी भारत का दौरा करेगी, जो कि अगले साल होगा। उस दौरान तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 3 जनवरी से होगा, जो कि 9 जनवरी तक चलेगा। इन मैचों की मेजबानी कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई को मिली है।

India vs Zimbabwe T20I सचेडूले

@ भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20I- 23 जुलाई 2026
@ भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20I- 25 जुलाई 2026
@ भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20I- 26 जुलाई २०२६

टी20 विश्व कप 2026 में भिड़े थे भारत-जिम्बाब्वे

भारत और जिम्बाब्वे की टीमें टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में आपस में भिड़ी थी। उस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 256 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी और ये मैच भारत ने 72 रन से जीत लिया था।

भारत का बिजी शेड्यूल

मौजूदा समय में सभी भारतीय प्लेयर्स आईपीएल में खेलने में व्यस्त है, लेकिन नेशनल टीम की नजरें जून से शुरू होने वाले इंटरनेशनल शेड्यूल पर भी हैं। जून में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां 8 व्हाइट-बॉल मैच खेले जाएंगे।
इंग्लैंड दौरे से पहले भारत आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच भी खेलेगा।
इसके अलावा भारतीय टीम को 2026-27 सीजन में अफगानिस्तान, आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ लगातार सीरीज खेलनी है। जनवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी भारत खेलेगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम