Home » खेल » India vs Netherlands Live Score, T20 World Cup 2026 : शिवम दुबे ने 25 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, भारत का स्कोर 150 रन के पार

India vs Netherlands Live Score, T20 World Cup 2026 : शिवम दुबे ने 25 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, भारत का स्कोर 150 रन के पार

अहमदाबाद। आज भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का 36वां ग्रुप मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखने का लक्ष्य लेकर उतरी है।. . .

अहमदाबाद। आज भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का 36वां ग्रुप मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखने का लक्ष्य लेकर उतरी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत का स्कोर 150 रन के पार पहुंच चुका है. इसमें शिवम दुबे की बड़ी भूमिका है. उन्हें दूसरे छोर से हार्दिक पंड्या का भी खूब साथ मिल रहा है। दोनों मिलकर नीदरलैंड्स के गेंदबाजों को ज्यादातर छक्कों में डील कर रहे हैं।

सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट हो गए। अब शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।

भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका लोगन वान बीक ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 27 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है।

भारत को दूसरा झटका


भारत को दूसरा झटका भी आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह सात गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।

भारत को शुरुआती झटका

भारत को शुरुआती झटका आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। अभिषेक लगातार तीसरी बार बिना खाता खोले आउट हो गए। अब ईशान किशन का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’दाऊद, बास डीलीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम