दुबई: भारतीय टीम ने सुपर ओवर में मुकाबला जीता लिया है। श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 3 रन का टारगेट दिया था। भारत ने पहली गेंद पर ही 3 रन भाग लिए। हसरंगा की गुगली को कवर की दिशा में खेला और 3 रन लिए।
एशिया कप 2025 का रोमांच चरम पर उस वक्त पहुंच गया, जब सुपर-4 का आखिरी मुकाबला सुपर ओवर तक खिंच गया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत और श्रीलंका दोनों ने निर्धारित 20-20 ओवर में 202-202 रन बनाए। मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा, जहां श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 2 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 3 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन लेकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप सुपर-4 का अंतिम मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई। दोनों टीमों के बीच एशिया कप 2025 का पहला सुपर ओवर खेल गया, जिसमें भारत ने श्रीलंका को हरा दिया। सुपर ओवर में श्रीलंका की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 2 रन ही बना पाई। इसके जवाब में भारत ने पहली गेंद पर ही 3 रन लेकर टारगेट को हासिल कर लिया। इस तरह इस एडिशन में भारत ने अपने विजयी अभियान को जारी रखा है।
इस मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में श्रीलंका ने पाथुम निसंका के शतक और कुसल परेरा की तूफानी अर्धशतकीय पारी से 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बना लिए, जिसके कारण मैच सुपर ओवर में पहुच गया।
एशिया कप 2025 के आखिरी सुपर-4 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 203 रन का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म का सिलसिला भी जारी रहा। सूर्या 13 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। प्रचंड फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मैच में भी तूफानी बल्लेबाजी की और लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। महज 22 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक ने 31 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली।
Related
Discover more from Universe TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.