Home » खेल » IPL- तुषार देशपांडे के बेहतरीन आखिरी ओवर से जीता राजस्थान: गुजरात को 11 रन चाहिए थे 4 ही बनाने दिए, जुरेल-जायसवाल की फिफ्टी

IPL- तुषार देशपांडे के बेहतरीन आखिरी ओवर से जीता राजस्थान: गुजरात को 11 रन चाहिए थे 4 ही बनाने दिए, जुरेल-जायसवाल की फिफ्टी

डेस्क। रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में अपने विजय अभियान को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ भी जारी रखा। राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस. . .

डेस्क। रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में अपने विजय अभियान को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ भी जारी रखा। राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने ध्रुव जुरेल 75(42), यशस्वी जायसवाल 55(36) और वैभव सूर्यवंशी 31(18) की आतिशी पारियों की बदौलत 6 विकेट पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 19 ओवर में 200 रन बना लिए थे लेकिन आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन तुषार देशपांडे के खिलाफ नहीं बना सकी। गुजरात के लिए साई सुदर्शन 73(44), जोस बटलर 26(14), राशिद खान 24(16) और कगिसो रबाडा 23*(16) रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। एक-एक विकेट नांद्रे बर्गर, रियान पराग और तुषार देशपांडे की झोली में गया।

राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल चोट की वजह से टॉस के लिए मैदान पर नहीं आए।

जायसवाल और सूर्यवंशी ने की आतिशी शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने आतिशी शुरुआत की। दोनों ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने राजस्थान को 4.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। राजस्थान पॉवरप्ले में बगैर किसी नुकसान के 69 रन बना लिए थे। पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद दूसरी गेंद पर ये साझेदारी टूट गई। यशस्वी कप्तान राशिद की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स के हाथों लपके गए। उन्होंने 31(18) रन बनाए। 70 के स्कोर पर राजस्थान को पहला झटका लगा।

जायसवाल ने जड़ा आतिशी अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल का साथ देने ध्रुव जुरेल आए। दोनों ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने रनों क रफ्तार को कम नहीं होने दिया और अपनी टीम को 10.1 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद जायसवाल ने 32 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

जायसवाल जुरले के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी

इसके बाद यशस्वी और जुरेल ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 34 गेंद में पूरी कर ली। इस साझेदारी में जायसवाल ने 15 और ध्रुव जुरेल ने 31 रन का योगदान दिया। दोनों की साझेदारी 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर टूट गई। जायसवाल 55(36) रन बनाकर रबाडा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छ्क्के जड़े।

135 के स्कोर पर राजस्थान ने गंवाए 3 विकेट

जायसवाल के आउट होने के बाद एक छोर थामे खड़े जुरेल को कप्तान रियान पराग का साथ मिला। दोनों स्कोर को 135 रन तक ले गए। पराग को प्रसिद्ध कृष्णा ने कुमार कुशाग्र के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। वो 8(4) रन बना सके। 135 के स्कोर पर राजस्थान को तीसरा झटका लगा।

जुरेल ने जड़ा 30 गेंद में अर्धशतक

पराग के आउट होने के बाद जुरेल का साथ देने शिमरॉन हेटमायर आए। दोनों ने टीम को 14.1 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद जुरेल ने अपना अर्धशतक 30 गेंद में 4 चौके और तीन छक्के की मदद से पूरा कर लिया। जुरेल और हेटमायर राजस्थान को 165 रन तक ले गए दोनों की साझेदारी 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर टूट गई। हेटमायर अशोक शर्मा की गेंद पर सिराज के हाथों लपके गए। हेटमायर ने 18(8) रन बनाए।

राजस्थान ने बनाए 6 विकेट पर 210 रन

हेटमायर के आउट होने के बाद एक छोर जुरेल थामे रहे। बल्लेबाजी करने आए डेवोनेन फरेरा 1(3) रन बनाकर रबाडा की गेंद पर लपके गए। ऐसे में जुरेल को जडेजा का साथ मिला दोनों ने मिलकर रॉयल्स को 18.4 ओवर में 200 रन के पार पहुंचा दिया। जुरेल 204 के स्कोर पर 75(42) रन बनाकर सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे बटलर के हाथों लपके गए। जुरेल ने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के जड़े। अंत में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाने में सफल रही। जडेजा 7(7) और जोफ्रा आर्चर 1(2) रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट कगिसो रबाडा ने लिए। एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान की झोली में गया।

कुशाग्र-सुदर्शन ने दिलाई गुजरात को आतिशी शुरुआत

जीत के लिए 211 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स के लिए पारी की शुरुआत करने साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र की जोड़ी उतरी। दोनों ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 5.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। पॉवरप्ले में दोनों ने बगैर किसी नुकसान के 56 रन जोड़ लिए थे। सुदर्शन और कुशाग्र की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी करके गुजरात के लिए जीत की नींव तैयार कर दी। लेकिन आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर डेब्यूटेंट कुशाग्र 18(14) रन बनाकर रियान पराग की गेंद पर हेटमायर के हाथों लपके गए।

सुदर्शन ने खेली 73 रन की अहम पारी

कुशाग्र के आउट होने के बाद साई सुदर्शन का साथ देने जोस बटलर आए। दोनों ने रन गति को बनाए रखा। इसी दौरान सुदर्शन ने अपना अर्धशतक 33 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। 10 ओवर में गुजरात ने एक विकेट के नुकसान पर 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया था। जीत के लिए उसे 60 गेंद में 111 रन और बनाने थे। लेकिन 11वें ओवर की चौथी गेंद पर सुदर्शन 73(44) रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर तुषार देशपांडे के हाथों लपके गए।

सुदर्शन के आउट होने के बाद लगी विकेटों की झड़ी

सुदर्शन के आउट होने के बाद बटलर का साथ देने ग्लेन फिलिप्स आए। लेकिन वो भी 13वें ओवर की पहली गेंद पर बुश्नोई की गेंद पर आर्चर के हाथों लपके गए। फिलिप्स ने 3(4) रन बनाए। इसी ओवर में दो गेंद बाद बल्लेबाजी करने आए वॉशिंगटन सुंदर भी जडेजा के हाथों लपके गए। उन्होंने 4(2) रन बनाए। विकेटों की गिरने का सिलसिला अगले ओवर में भी जारी रहा और 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर नांद्रे बर्गर ने बटलर को संदीप शर्मा के हाथों कैच करा दिया। बटलर 26(14) रन बना सके।

161 रन पर गुजरात ने गंवाए 7 विकेट

133 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद गुजरात की टीम मुश्किल में नज़र आने लगी। ऐसे में राहल तेवतिया और इम्पैक्ट सब शाहरुख खान ने मोर्चा संभाला। दोनों टीम को 150 रन के पार ले गए लेकिन 155 के स्कोर पर बिश्नोई ने तेवतिया को विकेट के पीछे कैच कराकर गुजरात को छठा झटका दिया। तेवतिया 12(6) रन बना सके। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर शाहरुख खान रन आउट हो गए। वो 11(4) रन बना सके।

आखिरी ओवर में 11 रन नहीं बना पाया गुजरात

161 रन पर गुजरात ने 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में कप्तान राशिद खान और कगिसो रबाडा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम को 19 ओवर में 200 रन तक पहुंचा दिया। अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन गुजरात को बनाने थे। ऐसे में कप्तान पराग ने तुषार देशपांडे के हाथों में गेंद थमाई। तुषार ने आखिरी ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए केवल 4 रन दिए और अपनी टीम को 6 रन के अंतर से जीत दिला दी। राशिद खान को 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तुषार ने आर्चर के हाथों कैच करा दिया और यहां पर मैच गुजरात के हाथ से निकल गया। अंतिम गेंद पर जीत के लिए गुजरात को 7 रन बनाने थे लेकिन अशोक शर्मा के बल्ले से गेंद नहीं लगी और राजस्थान ने 6 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

बिश्नोई ने चटकाए चार विकेट

यह राजस्थान की मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत है। राजस्थान के लिए रवि बिश्नोई ने 41 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं एक-एक विकेट तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर और रियान पराग के खाते में गया।। रवि बिश्नोई का यह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

प्लेयर ऑफ द मैच:

4 विकेट चटकाकर गुजरात को 6 रन से जीत दिलाने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम