Home » खेल » IPL 2026 : आईपीएल इतिहास में CSK के 10 सबसे बड़े स्कोर देखें, धोनी की कप्तानी में कब-कब बना रनों का पहाड़

IPL 2026 : आईपीएल इतिहास में CSK के 10 सबसे बड़े स्कोर देखें, धोनी की कप्तानी में कब-कब बना रनों का पहाड़

डेस्क। आईपीएल की सबसे सफल और फैंस की पसंदीदा टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स अपने आक्रामक अंदाज के लिए जानी जाती है। आईपीएल में सीएसके को बाकी सभी टीमों से बेहतर संतुलित और शांत स्वभाव से खेलने के. . .

डेस्क। आईपीएल की सबसे सफल और फैंस की पसंदीदा टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स अपने आक्रामक अंदाज के लिए जानी जाती है। आईपीएल में सीएसके को बाकी सभी टीमों से बेहतर संतुलित और शांत स्वभाव से खेलने के लिए जाना जाता है। मगर कई बार सीएसके ने विपक्षी टीमों के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए विशाल स्कोर भी बनाया है। इसलिए हम आपके लिए आईपीएल में सीएसके का सबसे बड़ा स्कोर क्या है और टॉप 10 लिस्ट (Chennai Highest Score in IPL) के बारे में भी बताने वाले है।

  1. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 246 रनों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेला गया यह मैच आईपीएल के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक है। चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके ने 20 ओवर में 246 रन बनाकर अपना सबसे बड़ा स्कोर (Chennai Super Kings Highest Score in IPL) बनाया था। चेन्नई की तरफ से इस मुकाबले में मुरली विजय ने 56 गेंदों पर 127 रन की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 11 छक्के भी शामिल थे और साथ में एल्बी मोर्केल ने भी 62 रन बनाएं थे।
इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर राजस्थान के सभी गेंदबाजों को बुरी तरह धोया था। हालांकि बाद में लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने भी बेहतरीन खेल दिखाया था, लेकिन 23 रन से मैच हार गई थी।

  1. पंजाब के खिलाफ 240 रन बनाएं

आईपीएल के पहले ही सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब के खिलाफ 240 रन बनाकर साबित कर दिया था की वो सबसे ताकतवर टीम है। आईपीएल 2008 के दूसरे मैच में ही सीएसके ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 240 रन का स्कोर बनाया था और पंजाब को उसके घर में ही हराया था।
मोहाली में खेले गए इस मैच में चेन्नई की तरफ से माइकल हसी ने नाबाद 116 रन की पारी खेली थी और बाकी खिलाड़ियों ने भी अपना योगदान दिया था। वहीं दूसरी तरफ पंजाब ने भी मैच को जितने का पूरा संघर्ष किया था, लेकिन 207 रन बनाने के बाद भी 33 रन से मुकाबला हार गई थी।

  1. जब चेन्नई का टॉप ऑर्डर बेकाबू हुआ

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर साल 2023 के सीजन में बना था। यह मैच चेन्नई और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 23 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला गया था। इस मुकाबले में सीएसके के बल्लेबाजों ने शुरू से ही केकेआर के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया था और पहले विकेट के लिए 73 रन की पार्टनशिप बना डाली थी।
चेन्नई (CSK) की तरफ से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 35 रन और डेवोन कॉनवे ने 56 रन बनाए थे। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अजिंक्ये रहाणे ने सिर्फ 29 गेंदों पर नाबाद 71 रन ठोक डाले थे और शिवम दुबे ने 21 गेंद पर फिफ्टी ठोककर चेन्नई का स्कोर 235 रन पर पहुंचा दिया था। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता 20 ओवर में 186 रन बनाकर मुकाबला हार गई थी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम