Home » खेल » IPL 2026 से पहले कौन से खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए, किसी ने छोड़ा PSL, किसी की घर बैठे लगी लॉटरी, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 से पहले कौन से खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए, किसी ने छोड़ा PSL, किसी की घर बैठे लगी लॉटरी, देखें पूरी लिस्ट

डेस्क। आईपीएल 2026 को शुरू होने में एक दिन का समय बाकी हैं। सभी टीमों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और पहले मैच में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सामना होने वाला है। हालांकि इस सीजन के शुरू. . .

डेस्क। आईपीएल 2026 को शुरू होने में एक दिन का समय बाकी हैं। सभी टीमों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और पहले मैच में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सामना होने वाला है। हालांकि इस सीजन के शुरू होने से पहले सभी टीमों को चोटिल खिलाड़ियों के चलते लगातार झटके लग रहे हैं। किसी ना किसी टीम का कोई खिलाड़ी बाहर हो रहा है। ऐसे में टीमों ने कई खिलाड़ियों को बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया गया है। ऐसे ही 7 खिलाड़ियों की बात हम आगे करने वाले हैं।

राजस्थान रॉयल्स- दासुन शनाका

श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका इस सीजन गुलाबी जर्सी में नजर आएंगे। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के चोटिल ऑलराउंडर सैम करन की जगह ली है। वे भी पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने आए हैं।

गुजरात टाइटंस- कुलवंत खेजरोलिया

आईपीएल 2025 में गुजरात के लिए एक मैच खेलने वाले कुलवंत खेजरोलिया की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने पृथ्वीराज यारा की जगह गुजरात टाइटंस के स्क्वाड में प्रवेश किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स- ब्लेसिंग मुजरबानी

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी आईपीएल 2026 में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उन्हें बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह केकेआर की टीम में शामिल किया गया है। वे पीएसएल छोड़कर आईपीएल में आए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद- डेविड पायने

इंग्लैंड के डेविड पायने आईपीएल 2026 में हैदराबाद की टीम का हिस्सा होंगे। उन्हें जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में साइन किया गया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स – नवदीप सैनी

केकेआर ने अपनी टीम में एक और बदलाव किया है। टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह अब भारतीय गेंदबाज नवदीप सैनी एक्शन में दिखाई देंगे। हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से पहले प्रैक्टिस मैच में चोटिल हो गए थे।

चेन्नई सुपर किंग्स- स्पेंसर जॉनसन

ऑस्ट्रेलियाई पेसर स्पेंसर जॉनसन को सीएसके ने नाथन एलिस के चोटिल होने पर साइन किया है। जॉनसन 21 अप्रैल को चेन्नई की टीम के साथ जुड़ेंगे। जॉनसन पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स- सौरभ दुबे

केकेआर ने भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप के चोटिल होकर बाहर होने के बाद सौरभ दुबे को अपने साथ जोड़ा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम