Home » खेल » IPL 2026 : CSK की ‘हार की हैट्रिक’, धोनी के बिना सीएसके बेकार, आरसीबी ने मैच जीत पलट दी पॉइंट्स टेबल की बाजी, देखें अपडेट

IPL 2026 : CSK की ‘हार की हैट्रिक’, धोनी के बिना सीएसके बेकार, आरसीबी ने मैच जीत पलट दी पॉइंट्स टेबल की बाजी, देखें अपडेट

बेंगलुरु। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से हरा दिया है। सीजन के 11वें मैच को आरसीबी ने 43 रनों से जीता। पहले बैटिंग करते हुए एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी ने 3. . .

बेंगलुरु। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से हरा दिया है। सीजन के 11वें मैच को आरसीबी ने 43 रनों से जीता। पहले बैटिंग करते हुए एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी ने 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 250 रन लगाए। यह इस सीजन किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। चेन्नई सुपर किंग्स की पारी आखिरी ओवर में 207 रनों पर सिमट गई। इस जीत के बाद आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं सीएसके की टीम आखिरी नंबर पर है।

आरसीबी ने रनों की बरसात कर दी

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और फिल साल्ट ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। कोहली 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। फिल साल्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 46 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे मुकाबले में अर्धशतक लगाया। पडिक्कल ने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए। पडिक्कल ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए महज 21 गेंदों में 58 रनों की साझेदारी निभाई।
इसके बाद टिम डेविड और रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 99 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। रजत ने सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 48 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने एक चौका और 6 छक्के लगाए। वहीं, डेविड ने सिर्फ 25 गेंदें खेलते हुए 3 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए। गेंदबाजी में सीएसके की ओर से अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट चटकाया।

आईपीएल 2026 का पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैचजीतहारनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1RCB220042.501
2RR220042.233
3DC220041.17
4PBKS220040.637
5SRH312020.275
6MI21102-0.206
7LSG21102-0.542
8GT20200-0.424
9KKR20200-1.964
10CSK30300-2.517

सीएसके ने पावरप्ले ही मैच गंवा दिया


लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 7 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन भी फेल रहे और सिर्फ 9 रन बना सके। आयुष म्हात्रे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज एक रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक शर्मा ने लगातार तीसरे मुकाबले में अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 3 गेंदों में सिर्फ 6 रन ही बना सके। शिवम दुबे 13 गेंदों में 18 रन बनाने के बाद अभिनंदन सिंह का शिकार बने।
सरफराज खान ने अर्धशतकीय पारी खेली। क्रुणाल पंड्या की गेंद पर स्टंप होने से पहले उन्होंने 25 गेंदों में 50 रन बनाए। अपनी इस पारी में सरफराज ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। प्रशांत वीर ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए और उन्होंने जेमी ओवरटन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। ओवरटन ने 37 रनों का योगदान दिया। नूर अहमद 8 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। मैट हेनरी को अभिनंदन सिंह ने 2 रनों के स्कोर पर आउट किया। गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार तीन जबकि जैकब डफी और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट चटकाए।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम