Home » खेल » IPL 2026 Points Table: केकेआर पर बड़ी जीत के बाद भी टॉप -4 में नहीं पहुंचा हैदराबाद, यह टीम नंबर 1 पर, देखें अंकतालिका

IPL 2026 Points Table: केकेआर पर बड़ी जीत के बाद भी टॉप -4 में नहीं पहुंचा हैदराबाद, यह टीम नंबर 1 पर, देखें अंकतालिका

डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का छठा मुक़ाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेले गए इस मुक़ाबले में हैदराबाद ने बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के. . .

डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का छठा मुक़ाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेले गए इस मुक़ाबले में हैदराबाद ने बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भी हैदराबाद पॉइंट्स टेबल के टॉप 4 में जगह नहीं बना पाया है। हालांकि उनका नेट रन रेट प्लस में आ गया है।
हैदराबाद ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 226 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर की टीम 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई और यह मैच 65 रन से हार गई। यह केकेआर की लगातार दूसरी हार है। वहीं हैदराबाद ने इस जीत के साथ अपना खाता खोला है। आइए देखते हैं इस मैच के बाद अंक तालिका का क्या हाल है।

राजस्थान रॉयल्स टॉप पर

पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। राजस्थान ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 48 गेंद रहते 8 विकेट से हराया था। जिसका उन्हें फायदा हुआ और उनका नेट रनरेट +4.171 हो गया है। दूसरे नंबर पर गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) काबिज है। आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया था। इस बड़ी जीत के बाद आरसीबी का नेट रन रेट +2.907 है।

दिल्ली भी टॉप 4 में

बुधवार को लखनऊ को हराने वाली दिल्ली तीसरे स्थान पर काबिज है। दिल्ली ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है और उसका नेट रन रेट +1.397 है। मुंबई इंडियंस (MI) चौथे स्थान पर है। मुंबई ने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था। उनका नेट रन रेट +0.687 है।

रैंकटीममैच (P)जीत (W)हार (L)बेनतीजा (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1राजस्थान रॉयल्स (RR)11002+4.171
2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)11002+2.907
3दिल्ली कैपिटल्स (DC)11002+1.397
4मुंबई इंडियंस (MI)11002+0.687
5पंजाब किंग्स (PBKS)11002+0.509
6सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)21102+0.469
7गुजरात टाइटंस (GT)10100-0.509
8लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)10100-1.397
9कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)20200-1.964
10चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)10100-4.171

हैदराबाद को नहीं मिली टॉप 4 में जगह

हैदराबाद शानदार जीत के बावजूद टॉप 4 में जगह नहीं बना पाई है। हालांकि उनका नेट रन रेट -2.907 से अब +0.469 हो गया है। वह नौवें नंबर से सातवें नंबर आ गया है। पंजाब ने गुजरात टाइटंस (GT) को 3 विकेट से हराया था। उनका नेट रन रेट +0.509 है। गुजरात टाइटंस सातवें, लखनऊ सुपर जायंट्स आठवें, सनराइजर्स हैदराबाद नौवें, केकेआर 9वें और चेन्नई सुपर किंग्स दसवें स्थान पर है।
आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई में मैच होना है। दोनों टीमों का सीजन का यह दूसरा मैच है। सीएसके को पिछले मैच में आरआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, इसलिए सीएसके जीत की राह पर लौटना चाहेगी। वहीं, जीटी के खिलाफ पहले मैच में जीत दर्ज करने वाली पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम