Home » खेल » IPL 2026 Points Table: कोलकाता बनाम पंजाब मैच रद, फिर भी बदल गई अं​क तालिका, दो टीमों का नहीं खुला खाता

IPL 2026 Points Table: कोलकाता बनाम पंजाब मैच रद, फिर भी बदल गई अं​क तालिका, दो टीमों का नहीं खुला खाता

डेस्क। आईपीएल 2026 में गजब का रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। हालांकि सोमवार का मैच नहीं हो सका। 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच होना था, लेकिन अभी मुकाबला. . .

डेस्क। आईपीएल 2026 में गजब का रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। हालांकि सोमवार का मैच नहीं हो सका। 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच होना था, लेकिन अभी मुकाबला शुरू हुआ ही था कि बारिश आ गई और फिर मैच आगे नहीं हो सका। इस बीच अंक ता​लिका में फिर भी बदलाव हो गया। हालां​कि दो टीमें अभी भी ऐसी हैं, ​जिनका खाता नहीं खुला है। अब एक नजर ताजा अंक तालिका पर डाली जानी चाहिए।

चौथे ओवर में ही बारिश आने से रोका गया मैच, फिर नहीं हो पाया शुरू

इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को पंजाब और कोलकाता के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अभी 3.4 ओवर का ही खेला हुआ था, इसी बीच बारिश आ गई। काफी देर तक इंतजार किया गया कि कम ओवर का ही मैच करा​ लिया जाए, लेकिन बीच बीच में रुक रुककर हो रही बारिश ने इसकी भी इजाजत नहीं दी। जब मैच रद घोषित किया गया, तब केकेआर ने 3.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए थे। यानी केकेआर की हालत पतली थी। हालांकि बाद में जब मैच नहीं हो पाया तो दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया गया। इससे प्वाइंट्स टेबल में केकेआर का भी खाता खुल गया। केकेआर की टीम अब आठवें नंबर पर पहुंच गई है।

गुजरात टाइटंस और सीएसके का अभी तक नहीं खुला खाता

इस बीच दो टीमें अभी भी ऐसी हैं, जिन्हें पहली जीत और अंकों की दरकार है। गुजरात टाइटंस दो और सीएसके तो तीन मैच खेल चुकी हैं, लेकिन उन्हें जीत के दर्शन नहीं हुए हैं। केकेआर की टीम कोई मैच जीती तो नहीं है, लेकिन उसके बाद भी उसे एक अंक मिल गया है। केकेआर के अब तक तीन मैच हो चुके हैं।

इस वक्त आईपीएल अंक तालिका में पंजाब की टीम टॉप

इस बीच एक और अंक लेकर अब पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने तीन में से दो मैच जीते हैं और एक रद हो गया है। इसलिए उसके पास पांच अंक हो गए हैं। आरसीबी अब दूसरे और राजस्थान रॉयल्स तीसरे नंबर पर चली गई है। डीसी नंबर 4 पर है। इन सभी टीमों के चार चार अंक दो मैचों के बाद हैं। सनराइर्जस हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और एलएसजी के पास दो दो अंक हैं। यानी इस वक्त अंक तालिका काफी दिलचस्प नजर आ रही है। जो आने वाले दिनों में और भी रोचक होने की पूरी संभावना है।

आईपीएल 2026 पॉइंट टेबल

Here’s your data neatly formatted into a table:

RankTeamPLWLNRPTSNRR
1Punjab Kings (PBKS)32015+0.637
2Royal Challengers Bengaluru (RCB)22004+2.528
3Rajasthan Royals (RR)22004+2.233
4Delhi Capitals (DC)22004+1.170
5Sunrisers Hyderabad (SRH)31202+0.275
6Mumbai Indians (MI)21102-0.206
7Lucknow Super Giants (LSG)21102-0.542
8Kolkata Knight Riders (KKR)30211-1.964
9Gujarat Titans (GT)20200-0.424
10Chennai Super Kings (CSK)30300-2.356

If you want, I can also sort it differently, highlight top 4 playoff spots, or convert it into a points progression chart.

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम