Home » टेक्नोलॉजी » Jio और Airtel तगड़ा मुकाबला : : जिओ संग 449 में चलाओ घर के 3 नंबर, तो एयरटेल ने कर दिया सबकुछ अनलिमिटेड, जानें आपका फायदा किस प्लान में है?

Jio और Airtel तगड़ा मुकाबला : : जिओ संग 449 में चलाओ घर के 3 नंबर, तो एयरटेल ने कर दिया सबकुछ अनलिमिटेड, जानें आपका फायदा किस प्लान में है?

डेस्क। एक बार फिर से Jio और Airtel आपस में मुकाबला करते दिख रहे हैं। इस बार टक्कर 450 रुपये वाले मोबाइल प्लान कैटेगरी में हो रही है। दरअसल Airtel ने 449 रुपये का जबरदस्त प्लान पेश किया है, जिसमें. . .

डेस्क। एक बार फिर से Jio और Airtel आपस में मुकाबला करते दिख रहे हैं। इस बार टक्कर 450 रुपये वाले मोबाइल प्लान कैटेगरी में हो रही है। दरअसल Airtel ने 449 रुपये का जबरदस्त प्लान पेश किया है, जिसमें किसी तरह की कोई लिमिट नहीं रखी गई है। इसे ट्रू अनलिमिटेड प्लान भी कहा जा रहा है। वहीं Jio 449 रुपये में तीन नंबर चलाने का मौका दे रहा है। हालांकि Airtel की पेशकश प्रीपेड कैटेगरी में है और Jio की पोस्टपेड कैटेगरी में। इसके अलावा Jio के 449 रुपये वाले प्लान में हर नंबर को जोड़ने के लिए 150 रुपये का मामूली चार्ज लगेगा। चलिए डिटेल में इन दोनों जबरदस्त प्लान के बारे में जानते हैं और पता लगाते हैं कि आपको सबसे ज्यादा फायदा किसमें है?

क्या खास है Airtel के 449 रुपये वाले प्लान में?

Airtel का 449 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो कि प्रीपेड यूजर्स हैं और इंटरनेट डेटा को लेकर किसी तरह की रोक-टोक नहीं चाहते। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है। इसके अलावा, ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। ऐसे में डेली लिमिट जैसी कोई समस्या इन ग्राहकों के लिए नहीं रह जाएगी और न ही उन्हें अलग से डेटा प्लान टॉप-अप करना पड़ेगा।
इस प्लान के फायदे सिर्फ यहीं खत्म नहीं हो जाते। इसमें कई तरह के और फायदे भी दिए जाते हैं, जैसे कि 30GB क्लाउड स्टोरेज वाला Google One, 28 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल, Airtel Xstream Play के जरिए SonyLIV समेत 20+ OTT ऐप्स, 6 महीने के लिए Apple Music और फ्री हेलो ट्यून्स आदि। ध्यान रखें कि ऐसे कम ही प्लान हैं, जो कि अनलिमिटेड 4G डेटा ऑफर करते हैं। ऐसे में अगर आपके पास एयरटेल का नंबर और एक 4G फोन है, तो भी आप अनलिमिटेड इंटरनेट का फायदा उठा पाएंगे।

Jio संग 449 में चलाओ 3 नंबर लेकिन…

Airtel के अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान के मुकाबले में Jio 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान मौजूद है। इस प्लान में यूजर को एक महीने के लिए 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल जाती है। इसके अलावा यूजर्स दिन के 100 SMS भी भेज सकते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि Jio के पोस्टपेड प्लान में आप कुल तीन नंबर जोड़ सकते हैं। हर एक्स्ट्रा नंबर के लिए आपको 150 रुपये और देने होंगे। इस प्लान की खासियह है कि आपको हर नंबर के लिए 5GB डेटा एक्स्ट्रा हर महीने मिलेगा और बचा हुआ डेटा आप अगले महीने भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
इसके अलावा इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। यह प्लान उन लोगों के लिए ठीक है, जो परिवार के लिए एक ही बिल चाहते हैं। इसके अलावा जिन्हें डेली लिमिट के साथ इंटरनेट इस्तेमाल करना पसंद नहीं है।

आपका फायदा किसमें?

दोनों प्लान को गौर से देखें और जानने की कोशिश करें कि किस प्लान में आपका फायदा है, तो समझ में आएगा कि यह दो दो अलग-अलग तरह के यूजर्स के लिए बनाए गए प्लान हैं। अगर आप एक ऐसा प्लान चाहते हैं, जिसमें परिवार के फोन रिचार्ज का खर्च एक ही बिल में सिमट जाए, तो Jio का पोस्टपेड प्लस प्लान आपके लिए बेस्ट है।
वहीं अगर आप एक ‘हैवी डेटा यूजर’ हैं जिन्हें दिन भर फिल्में देखने या गेमिंग के लिए बिना किसी डेली लिमिट के डेटा चाहिए, तो Airtel का प्रीपेड प्लान बाजी मार ले जाता है। Airtel के प्लान में मिलने वाले दूसरे फायदे जैसे कि OTT, Google One और Apple Music इस प्लान को वैल्यू फॉर मनी बना देते हैं।

ध्यान रखने वाली बातें

इन दोनों ही प्लान के साथ कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। Airtel के अनलिमिटेड डेटा पर 300GB की कैपिंग की गई है। इसका मतलब है कि आप 28 दिन में ज्यादा से ज्यादा 300GB का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा Jio के 449 वाले प्लान में अगर आप एकस्ट्रा नंबर जोड़ते हैं, तो हर नंबर के लिए 150 रुपये का शुल्क बिल में अलग से जुड़ जाएगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम