Home » टेक्नोलॉजी » Jio ने लॉन्च किया नया रिचार्ज, मिलेगी कॉलिंग, 28 दिन नहीं चलेगा पूरा महीना, 1.5GB डेटा डेली और ढेरों बेनेफिट्स-कीमत आकर्षक

Jio ने लॉन्च किया नया रिचार्ज, मिलेगी कॉलिंग, 28 दिन नहीं चलेगा पूरा महीना, 1.5GB डेटा डेली और ढेरों बेनेफिट्स-कीमत आकर्षक

डेस्क। रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों को खुश होने का मौका दे दिया है और 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान से हटकर पूरे महीने यानी कैलेंडर मंथ का प्लान ऑफर किया है। ये प्लान देश भर के यूजर्स. . .

डेस्क। रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों को खुश होने का मौका दे दिया है और 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान से हटकर पूरे महीने यानी कैलेंडर मंथ का प्लान ऑफर किया है। ये प्लान देश भर के यूजर्स के लिए अवेलेबल है और इसमें ग्राहकों को ढेरों बेनेफिट्स मिल रहे हैं। इस प्लान में सारे कस्टमर्स को एक महीने की वैलिडिटी मिलेगी और ये वैलिडिटी 28 दिन नहीं बल्कि पूरे महीने की होगी।

339 रुपये के प्लान के बेनेफिट्स जानें

रिलायंस जियो का 339 रुपये का प्लान कस्टमर्स के लिए 1.5GB डेटा डेली के साथ आएगा, इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का बेनेफिट मिलेगा और 100 एसएमएस रोजाना भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें JioTV, JioTV AI क्लाउड सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। हालांकि इसमें कोई ओटीटी बेनेफिट नहीं मिल रहा है यानी इसके साथ कोई ओटीटी फ्री देखने का मौका आपको नहीं मिलेगा।

पूरे कैलेंडर मंथ का रिचार्ज प्लान होगा

इस प्लान में कस्टमर्स को सबसे बड़ा फायदा ये है कि महीना चाहे 30 दिन का हो या 31 दिन का, यूजर्स को पूरे महीने का रिचार्ज प्लान मिलेगा। उदाहरण के लिए आप 5 अप्रैल को रिचार्ज कराते हैं तो अगला रिचार्ज 5 मई को होगा और 5 मई को रिचार्ज कराते हैं तो अगला रिचार्ज 5 जून को होगा। देखने वाली बात ये है कि अप्रैल का महीना 30 दिन का है और मई का महीना 31 दिन का है लेकिन ये रिचार्ज दोनों ही स्थितियों में पूरे कैलैंडर मंथ के लिए अप्लाई होगा।

कितनी पड़ेगी हर रोज इस प्लान की लागत

जियो के इस प्लान की कीमत के आधार पर हर रोज इस प्लान की लागत 10.93 – Rs 11.30 रुपये के बीच होगी। अगर महीने में 30 दिन होते हैं तो प्लान की लागत 11.30 रुपये रोजाना बैठेगी और अगर महीने में 31 दिन के लिए ये प्लान चलता है तो इसकी लागत 10.93 रुपये होगी। इसके साथ ध्यान रखें कि जिस तारीख को आपने पहले महीने में रिचार्ज कराया है अगले महीने उसी तारीख पर रिचार्ज कराना होगा।

प्लान में गूगल जेमिनी प्रो प्लान भी मिलेगा

इस प्लान में 18 महीने का गूगल जेमिनी प्रो प्लान भी मुफ्त मिलेगा जिसकी कीमत 35100 रुपये है, जिसके साथ 5000 जीबी का क्लाउड स्टोरेज, नैनो बनाना सहित और बेनेफिट्स मिलेंगे।

इस प्लान में 5जी डेटा नहीं

रिलायंस जियो के इस प्लान में 5जी डेटा नहीं है, इसके पीछे का कारण है कि ये प्लान 1.5 जीबी डेली डेटा के साथ आता है और जियो अपना 5जी डेटा केवल उस प्लान में मुहैया कराता है जिसमें 2जीबी डेली डेटा या इससे ज्यादा मिल रहा हो।
jio का 28 दिन नहीं पूरे महीने चलने वाला नया प्लान, 1.5GB डेटा डेली और ढेरों बेनेफिट्स-कीमत आकर्षक

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम