Home » खेल » KKR VS LSG : संकट मोचन बन मुकुल चौधरी ने पलटा गेम, लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया

KKR VS LSG : संकट मोचन बन मुकुल चौधरी ने पलटा गेम, लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया

डेस्क। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में तीन विकेट से रौंध दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। जिसके. . .

डेस्क। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में तीन विकेट से रौंध दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। जिसके जवाब में लखनऊ ने 128 के स्कोर तक सात विकेट गंवा दिए लेकिन मुकुल चौधरी ने आखिरी 5 ओवर में ना सिर्फ तूफानी पारी खेली बल्कि आखिर तक लखनऊ को मैच में बनाए रखा। अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने तीन विकेट से जीत अपने नाम की।

अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की। एडन मार्करम 15 गेंद में 22 और मिचेल मार्श 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। पंत 9 गेंद में 10 और पूरन 15 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 4 गेंद में दो ही रन बना पाए। आयुष बडोनी ने 34 गेंद में 54 रन बनाए। मुकुल और शमी क्रीज पर मौजूद रहे। केकेआर की टीम अच्छी शुरुआत के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना पाई। केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए।

केकेआर ने दूसरे ओवर में फिन एलन का विकेट गंवाया

केकेआर ने दूसरे ओवर में फिन एलन का विकेट गंवाया। एलन ने 8 गेंद में 9 रन बनाए। प्रिंस यादव को पहली सफलता मिली। कप्तान अजिंक्य रहाणे 24 गेंद में 41 रन बनाकर दिग्वेश राठी का शिकार बने। विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंद में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाए। रिंकू सिंह 4 रन ही बना सके। कैमरन ग्रीन और पॉवेल रन बनाकर नाबाद लौटे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम