नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बीते बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से जीत लिया। इस सीजन एसआरएच की यह पहली जीत थी। वहीं केकेआर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच में भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने बल्ले से तो कमाल किया। लेकिन मैच के बाद बीसीसीआई ने उनपर तगड़ा जुर्माना ठोका है। उनको आईपीएस के कॉड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने की सजा मिली है।
अभिषेक शर्मा की कटी मैच फीस
सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा की 25 परसेंट मैच फीस काटी गई है। इसके अलावा आईपीएल के कॉड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए उनके नाम एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ा है। उन्होंने आर्टिकल 2.3 के अंतर्गत लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी द्वारा सुनाई गई सजा को भी मान लिया है। आईपीएल द्वारा जारी किए गए बयान में इस बात का जिक्र नहीं हुआ है कि अभिषेक को क्यों सजा मिली है। लेकिन आर्टिल 2.3, गलत भाषा या मैच के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करने से संबंधित है।