Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

Kulhad Pizza Couple: कुल्हड़ पिज्जा कपल का एक और नया वीडियो वायरल, ‘वीडियो’ ने तबाह कर दी जिंदगी

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई। सोशल मीडिया स्टार, मशहूर यूट्यूबर, कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इससे जुड़ी हर जानकारी लोग जानना चाहते हैं। दोनों अपने कथित प्राइवेट वीडियो को लेकर सिंतबर महीने से काफी सुर्खियों में हैं। तबसे इनके फैंस इन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी कर रहे हैं। उनकी हर एक्टिविटी पर लोगों का ध्यान है। ताजा मामला सहज अरोरा के सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किए गए एक वीडियो का है। जिसपर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ कमेंट ऐसे हैं जिन्हें हम नहीं लिख सकते।
जानें वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में कपल स्वर्ण मंदिर के सामने खड़े हैं। सहज अरोरा की पत्नी ने गोद में अपने बच्चे को ले रखा है। उनके साथ गुरप्रीत कौर हाथ जोड़े खड़े हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इसे तमाम तरह के कमेंट के साथ सोशल मीडियो पर पोस्ट कर रहा है। पोस्ट वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि ”आप सब पुरानी बातों को अब मत लाना कमेंट में, वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि जो हुआ भूल जाओ, तो कई यूजर दोनों को नए सफर की बधाई दे रहे हैं।
इसके पहले भी दोनों पति-पत्नी का वीडियो सामने आया था. जिसमें दोनों मनीषा रानी और टोनी कक्कड़ के सॉन्ग जमना पार पर डांस कर रहे हैं। उनके मूव्स को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वीडियो में जहां सहज ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे थे।
वहीं उनकी बेटर ऑफ ब्लैक एंड व्हाइट सूट पहनी हुई हैं। दोनों की जोड़ी और ट्विनिंग कमाल की है। इसके अलावा एक दूसरे वीडियो में गुरप्रीत ब्लैक सूट और बड़े-बड़े झूमके के साथ रोड पर डांस कर रही है. फैंस ये कामना कर रहे हैं कि अब सबछ ठीक हो चुका है। दोनों अपने अतीत को भूलकर नए जीवन के सफर में बढ़ चुके हैं।
एक वीडियो ने दोनों कपल की जिंदगी कर दी तहस-नहस
सितंबर महीने से इंटरनेट पर एक “प्राइवेट वीडियो” वायरल होने के बाद यह कपल फिर से सुर्खियों में है, जिसमें कथित तौर पर उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। हाल ही में माता-पिता बने जोड़े ने अपने सोशल मीडिया पेज पर आरोप लगाया कि वायरल MMS “बदला हुआ” है। अलग-अलग वीडियो की साइज के वीडियो वायरल हो रहे हैं। सबसे अधिक 53 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सच्‍चाई क्या है। यह जांच का विषय है।
वायरल हुए अपत्तिजनक वीडियो के मामले में सहज अरोड़ा की बहन ने शिकायत दर्ज करवाई थी। FIR में उनकी बहन हरनूर ने कुल्हड़ पिज्जा की दुकान पर काम करने वाली लड़की के साथ काम करने वाले उसके कई और साथियों पर ब्लैकमेलिंग करने और पैसे न देने पर आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने के आरोप लगाए गए थे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.