डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज होने के साथ दूसरा मुकाबला इस लीग की सबसे सफल टीम में से एक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था, जिसमें मुंबई इंडियंस का सफर प्लेऑफ में जाकर खत्म हुआ था, तो वहीं केकेआर की टीम टॉप-4 में अपनी जगह भी बनाने में कामयाब नहीं हो सकी थी। ऐसे में अब नए सीजन में दोनों ही टीमों की नजरें जीत के साथ आगाज करने पर रहने वाली हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने नेतृत्व में भी कोई बदलाव नहीं किया है, जिसमें मुंबई इंडियंस की कप्तानी की जिम्मेदारी जहां लगातार तीसरे सीजन हार्दिक पांड्या संभालते हुए नजर आएंगे तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन भी कप्तानी अजिंक्य रहाणे के संभालेंगे।
दोनों टीमों के बीच में ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस जो अब तक आईपीएल की ट्रॉफी को 5 बार अपने नाम करने में कामयाब रही है, उसका कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो वह काफी शानदार देखने को मिलता है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 24 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 11 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा केकेआर के खिलाफ काफी भारी रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो यहां पर कुल खेले गए 12 मैचों में से मुंबई इंडियंस जहां 10 बार जीतने में कामयाब रही तो वहीं केकेआर को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है।
रोहित शर्मा पर रहेगी सभी की नजरें
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले इस मैच को लेकर बात की जाए तो उसमें सभी की नजरें रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं, जिनका केकेआर के खिलाफ आईपीएल में बल्ले से बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिला है। रोहित ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल में 35 मैचों में खेलते हुए 38.67 के औसत से कुल 1083 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित के बल्ले से एक शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां भी केकेआर के खिलाफ देखने को मिली हैं। हालांकि वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ रोहित का बल्ला उम्मीद के अनुसार चलता नहीं दिखा है, जिसमें उन्होंने 11 मैचों में 26.44 के औसत से कुल 238 रन बनाए हैं।
मुंबई बनाम कोलकाता: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
एमआई बनाम केकेआर के बीच मुकाबला मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है। दरअसल, यहां की पिच सपाट है और उछाल होती है, जिसके चलते गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. वहीं छोटी बाउंड्रीज होने के कारण बल्लेबाजों के लिए इस सतह पर अपने शॉट्स खेलना आसान हो जाता है।
हालांकि स्पिन गेंदबाजों के लिए ये पिच मददगार साबित नहीं होती. ऐसे में इन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। वहीं तेज गेंदबाजों के लिए भी ये पिच मददगार साबित नहीं होती. इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। साथ ही इस मैदान पर टॉस का अहम रोल होता है. आंकड़ों के अनुसार, ज्यादातर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, ताकि दूसरी पारी में ओस का फायदा उठाया जा सके और लक्ष्य का आसानी से पीछा कर सके।
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL मैच के आंकड़े?
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक आईपीएल (IPL) के 125 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 56 मैचों में जीत दर्ज की, जबिक रनों का पीछा करने वाली टीम 68 मैच अपने नाम किए. वहीं एक मैच टाई हो गया।
मुंबई और कोलकता के बीच हेड टू हेड
अगर दोनों टीमों के बीच अब तक के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच 35 मैच खेल गए हैं। इन मैचों में मुंबई इंडियंस ने 24 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि कोलकाता की टीम सिर्फ 11 मैचों में जीत मिली. ऐसे में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
कहां देखें मुंबई और कोलकता के बीच रोमांचक मैच
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला देखना चाहते हैं तो आप टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जा सकते हैं। यहां आपको अलग अलग भाषाओं में आईपीएल की कमेंट्री देखने को मिलेंगे. इसके अलावा आप अपने मोबाइल फोन में जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar app) डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप पर आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
मुंबई और कोलकता की संभावित प्लेइंग इलेवन :
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, मिचेल सेंटनर, शेरफेन रदरफोर्ड, जसप्रीत बुमराह, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, अनुकुल रॉय।