Home » खेल » MI vs RCB: धीमी फिफ्टी लगाने के बाद आउट हुए कोहली, गुस्से में फेंक दिए ग्लव्स और हेलमेट ? देखें VIDEO

MI vs RCB: धीमी फिफ्टी लगाने के बाद आउट हुए कोहली, गुस्से में फेंक दिए ग्लव्स और हेलमेट ? देखें VIDEO

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 10वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बेंगलुरु के पूर्व. . .

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 10वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया। लेकिन यह उनके करियर के सबसे धीमे अर्धशतकों में से एक था।

कोहली ने खेली बेहद धीमी पारी

एक तरफ जहां टीम के अन्य बल्लेबाज 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं कोहली ने 38 गेंद पर 50 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.58 का था। इस धीमी पारी के बाद जब कोहली आउट हुए तो वे नाराज़ हो गए। हार्दिक पंड्या की फुल टॉस गेंद पर कोहली ने हवाई शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। शॉट के दौरान बल्ला उनके हाथ में घूम गया और गेंद सीधे लॉन्ग-ऑन पर खड़े सूर्यकुमार यादव के हाथों में चली गई।
आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय उन्होंने गुस्से में अपने ग्लव्स फेंक दिए और डगआउट के पास हेलमेट भी जमीन पर पटक दिया। कोहली के साथ सलामी बल्लेबाजी करने आए फिल सॉल्ट ने मात्र 20 गेंद पर अर्धशतक ठोकते हुए 36 गेंदों में 216 के स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ते हुए 20 गेंदों में 53 रन बनाए। रजत ने अपनी इस पारी में 265 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और 5 छक्के लगाए।

मैच का हाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 240 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी। आरसीबी से मिले 241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की जोड़ी अच्छी लय में दिखाई दी। हालांकि, हैमस्ट्रिंग में खिंचाव होने के कारण रोहित 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 3 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 22 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक ही बना पाए।
हार्दिक पांड्या कुछ दमदार शॉट्स खेले और वह 22 गेंदों में 40 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने। हार्दिक ने अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। नमन धीर एक रन ही बना सके। शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रदरफोर्ड ने अपनी इस पारी में एक चौका और 9 छक्के लगाए। सैंटनर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि जैकब डफी ने एक विकेट अपने नाम किया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम