Home » दुनिया » नेपाली सेना ने देशभर में लगाया कर्फ्यू ; धीरे – धीरे सामान्य हो रहे हैं हालत, इंडिगो की काठमांडू के लिए उड़ान सेवाएं रद्द

नेपाली सेना ने देशभर में लगाया कर्फ्यू ; धीरे – धीरे सामान्य हो रहे हैं हालत, इंडिगो की काठमांडू के लिए उड़ान सेवाएं रद्द

काठमांडू : नेपाल के युवाओं के आक्रोश ने देश में राजनीतिक-सामाजिक उथल-पुथल पैदा कर दी है। आक्रोशित जेन-जी (युवाओं) की भीड़ ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रियों के घरों को आग लगा दी।. . .

काठमांडू : नेपाल के युवाओं के आक्रोश ने देश में राजनीतिक-सामाजिक उथल-पुथल पैदा कर दी है। आक्रोशित जेन-जी (युवाओं) की भीड़ ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रियों के घरों को आग लगा दी। इसके अलावा देश की संसद, सुप्रीम कोर्ट और कई सरकारी इमारतों में भी आगजनी की गई। भारत ने बिगड़ते हालात पर चिता जाहिर की है। एतहतियात के तौर पर एअर इंडिया, इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस ने दिल्ली से काठमांडो जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है।
हकीकत है कि भारत का पड़ोसी नेपाल इस समय गहरे राजनीतिक संकट में फंस गया है। भ्रष्टाचार विरोधी हिंसक आंदोलन के बीच देश के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। जुलाई 2024 में चौथी बार पद संभालने वाले ओली इस हिमालयी देश में पद छोड़ने वाले सबसे नए नेता बन गए हैं। पिछले 17 सालों में नेपाल में 14 सरकारें रही हैं। हालांकि, ओली की विदाई हिंसा और आगजनी के बीच हुई और उन्हें इस्तीफा देकर खुद को बचाने के लिए अज्ञात स्थान पर जाना पड़ा है। कुछ रिपोर्टों में उनके देश छोड़कर जाने की बात भी कही जा रही है। इस बीच नेपाल में काठमांडू के मेयर बालेन शाह को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठ रही है। नेपाली युवाओं के बीच लोकप्रिय बालेन शाह ने आंदोलन को समर्थन दिया था।


ओली के खिलाफ गुस्सा तब भड़क उठा, जब सोमवार को पुलिस की कार्रवाई में 19 प्रदर्शनकारी मारे गए। इसके बाद मंगलवार को नेपाल की राजधानी को प्रदर्शनकारियों ने हिला दिया। सैकड़ों आंदोलनकारी उनके इस्तीफे की मांग वाले नारे लगाते हुए उनके कार्यालय में घुस गए। ओली को सेना पहले ही किसी सुरक्षित स्थान पर लेकर जा चुकी थी। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को लिखे त्यागपत्र में ओली ने नेपाल के सामने मौजूद असाधारण हालात का हवाला दिया और कहा कि वह संवैधानिक और राजनीतिक समाधान का रास्ता साफ करने के लिए पद छोड़ रहे हैं।