Home » मनोरंजन » O Romeo फिल्म रिव्यू : शाहिद कपूर फिल्म इमोशनल ड्रामा या रोमांस, जानें कैसी रही लोगों की प्रतिक्रिया

O Romeo फिल्म रिव्यू : शाहिद कपूर फिल्म इमोशनल ड्रामा या रोमांस, जानें कैसी रही लोगों की प्रतिक्रिया

डेस्क। बहुप्रतीक्षित फिल्म ओ’रोमियो रिलीज से पहले ही चर्चा में थी, और अब इसका पहला रिव्यू सामने आ चुका है। विशाल भारद्वाज की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘ओ’रोमियो’ बीते कल यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मूवी. . .

डेस्क। बहुप्रतीक्षित फिल्म ओ’रोमियो रिलीज से पहले ही चर्चा में थी, और अब इसका पहला रिव्यू सामने आ चुका है। विशाल भारद्वाज की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘ओ’रोमियो’ बीते कल यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मूवी में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। तो स्टार्स को आप जान चुके हैं, अब चलिए जानते हैं, ओ रोमियो फिल्म कैसी है।

ओ रोमियो फिल्म की कहानी

ओ रोमियो मूवी एक जबरदस्त प्रेम कहानी पर आधारित है, जहां प्यार में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक कहानी से प्रेरित है, जिसमें गैंगस्टर हुसैन उस्तारा और सपना दीदी पर ज्यादा फोकस किया गया है।
इस फिल्म के रिलीज से पहले बॉलिवुड कुछ सितारों के लिए इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, और अब सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनकी समीक्षाएं आनी शुरू हो गई हैं।
निर्देशक होमी अदजानिया ने फिल्म के बारे में लिखा है कि, प्यार और खून से लबालब! विशाल भारद्वाज, आपकी कहानी कहने का अलग अंदाज। शाहिद कपूर, बहुत बढ़िया ब्रदर। तृप्ति डिमरी, आपको देखना बहुत अच्छा लगता है. ‘ओ’रोमियो’ की पूरी टीम और कलाकारों को बधाई।

एक अद्भुत स्टोरी

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा की, टीम ओ’रोमियो, आप सबने एक अद्भुत स्टोरी बनाई है। विशाल भारद्वाज, आप कमाल के कलाकार हैं और मैं उन पलों को हमेशा याद रखूंगी जब हम सब हंसे थे। आपकी शैली को समझना किसी रोमांचक खेल को खेलने जैसा है, बैकग्राउंड म्यूजिक लाजवाब। तृप्ति डिमरी के बारे में उन्होंने लिखा, मासूमियत के साथ उग्रता, मैंने लगभग अफशान टाइप कर दिया था, आप बिल्कुल वही बन गई हैं। एक ऐसी शक्तिशाली महिला जो अपनी शक्ति का दुरुपयोग नहीं करती है।नाना पाटेकर के बारे में कहती हैं, आपकी अदाएं जानलेवा हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम