Home » मनोरंजन » O Romeo Box Office Collection : ‘ओ रोमियो’ ने शाहिद को दिया दमदार वीकेंड, पर फिल्म पर फ्लॉप होने का रिस्क !

O Romeo Box Office Collection : ‘ओ रोमियो’ ने शाहिद को दिया दमदार वीकेंड, पर फिल्म पर फ्लॉप होने का रिस्क !

डेस्क। बॉर्डर 2 की चर्चा के बीच 13 फरवरी को ‘ओ रोमियो’ ने दस्तक दे दी है. फिल्म में शाहिद कपूर का कबीर सिंह अवतार और तृप्ति डिमरी का अलग किरदार देखने को मिल रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर. . .

डेस्क। बॉर्डर 2 की चर्चा के बीच 13 फरवरी को ‘ओ रोमियो’ ने दस्तक दे दी है. फिल्म में शाहिद कपूर का कबीर सिंह अवतार और तृप्ति डिमरी का अलग किरदार देखने को मिल रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को मिक्स रिव्यू मिला है, जबकि पहले दो दिनों में फिल्म ने 20 करोड़ का आंकड़ा भारत में पार कर लिया। वहीं अब तीसरे दिन महा शिवरात्रि के खास मौके पर ‘ओ रोमियो’ ने बंपर कमाई हासिल की है, जिसके चलते पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म सफल साबित हुई है।

वैलेंटाइन डे के दिन 12.65 करोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन ओ रोमियो ने 8.5 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी, जबकि 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन 12.65 करोड़ कमाई फिल्म ने 2nd डे हासिल की, जिसके बाद कलेक्शन भारत में 21.15 करोड़ पहुंचा। वहीं वर्ल्डवाइड 30 करोड़ की कमाई ओ रोमियो ने की, जबकि अब तीसरे दिन कलेक्शन 9 करोड़ तक पहुंच गया है। इसके चलते भारत में 30.15 करोड़ का आंकड़ा फिल्म ने पार कर लिया. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 40 करोड़ पहुंच गई है।

ओ रोमियो के बारे में

विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 75-80 करोड़ रुपए के बड़े बजट से बनी है. फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट अधिकार पहले ही बिक चुके हैं। ‘ओ’ रोमियो’ रोमांटिक ड्रामा को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। ओ रोमियो हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है, जिसमें शाहिद ने माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है। वहीं, तृप्ति डिमरी सपना के रोल में हैं. इसके अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ रहे हैं।

ओ रोमियो विवाद

अंडरवर्ल्ड के सरगना हुसैन ‘उस्तारा’ शेख की बेटी ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘ ओ’रोमियो’ की रिलीज के खिलाफ स्थायी निषेधाज्ञा की मांग की थी, जिसमें दावा किया गया कि यह फिल्म उनके दिवंगत पिता की अनधिकृत जीवनी है और उनके जीवन को गलत तरीके से चित्रित करती है। हालांकि कोर्ट में मामला पहुंचा।लेकिन रिलीज पर कोर्ट ने रोक की याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद 13 फरवरी को फिल्म रिलीज हुई।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम