Home » मनोरंजन » O Romeo VS Border 2 Box Office : ‘हुसैन उस्तरा’ के आगे Border 2 की हुई हवा टाइट, चिल्लर बटोरने में हुई ऐसी की तैसी

O Romeo VS Border 2 Box Office : ‘हुसैन उस्तरा’ के आगे Border 2 की हुई हवा टाइट, चिल्लर बटोरने में हुई ऐसी की तैसी

डेस्क। शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की रिलीज के बाद से ही सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के हाल खराब हो चुके हैं। चलिए जानते हैं इन दोनों फिल्मों में से कौन इस समय कमाई के मामले में. . .

डेस्क। शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की रिलीज के बाद से ही सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के हाल खराब हो चुके हैं। चलिए जानते हैं इन दोनों फिल्मों में से कौन इस समय कमाई के मामले में आगे चल रहा है। चौथा हफ्ता बीत जाने के बाद भी वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद कई फिल्में आई और चली गईं, किसी को पता भी नहीं चला कि ये फिल्में कब फ्लॉप हो गईं। इस लिस्ट में भाभी जी घर पर है, ‘मर्दानी 3’ और वध 2 (Vadh 2) जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।
वहीं बॉर्डर 2 अब भी अपनी पकड़ मजबूत बताने की कोशिश कर रही है। सनी देओल की फिल्म लगातार फिल्म ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ने में लगी हुई है। हालांकि ओ रोमियो अब भी लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रही है। यहां अगर बात की जाए बॉर्डर 2 की कमाई के बारे में तो बीते दिन यानी चौथे शुक्रवार में इस फिल्म ने करीब 30 लाख रुपए बटोरे हैं। इस हिसाब से बॉर्डर 2 ने अब तक 324.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। एक्सपर्ट्स की मानें तो 350 करोड़ का आंकड़ा पार करने में बॉर्डर की हालत खराब होने वाली है।

‘ओ रोमियो’ की कमाई का हो गया है ऐसा हाल

आंकड़ों की मानें तो एक ही दिन में सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में 71.72 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इससे पता चल रहा है कि अब बॉक्स ऑफिस पर लंबा टिक पाना बॉर्डर 2 के लिए मुश्किल होने वाला है। वहीं ओ रोमियो अब भी बॉक्स ऑफिस पर खूनी रोमांस का गेम खेल रहा है।आंकड़ों की बात की जाए तो ‘ओ रोमियो’ ने बीते दिन करीब 3.1 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इस हिसाब से ओ रोमियो ने कुल मिलाकर 47.1 करोड़ रुपए छापे हैं।

‘ओ रोमियो’ की कहानी है जरा हटकर

रिलीज के दूसरे शुक्रवार को फिल्म ओ रोमियो की कमाई में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिली है। वृहस्पतिवार के दिन इस फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपए कमाए थे। शुक्रवार आते आते ये आंकड़ा 3.1 करोड़ रुपए ही रह गया। हालांकि वीकेंड से ओ रोमियो को थोड़ी उम्मीद है।माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी देखी जा सकती है।वैसे भी फैंस को ओ रोमियो का अंदाज काफी पसंद आ रहा है।फैंस का मानना है कि ओ रोमियो की कहानी अब की फिल्मों से थोड़ा हटकर है।फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक गैंगस्टर एक विधवा के प्यार में पागल हो जाता है जो कि अपने पति के कातिल की जान लेना चाहती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम