Home » खेल » PBKS vs GT: आईपीएल में इस अनचाहे क्लब में हुए शामिल अर्शदीप सिंह, एक ही ओवर में फेंकें 11 गेंद

PBKS vs GT: आईपीएल में इस अनचाहे क्लब में हुए शामिल अर्शदीप सिंह, एक ही ओवर में फेंकें 11 गेंद

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम अनचाही फेहरिस्त में जुड़ गया है। बाएं हाथ के 27 वर्षीय गेंदबाज ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में एक ही ओवर के दौरान. . .

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम अनचाही फेहरिस्त में जुड़ गया है। बाएं हाथ के 27 वर्षीय गेंदबाज ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में एक ही ओवर के दौरान 11 गेंदें फेंकीं। यह आईपीएल इतिहास में गेंदों के हिसाब से संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर है। अर्शदीप से पहले पांच अन्य गेंदबाज ऐसा कर चुके थे।

सबसे लंबा ओवर करने वाले गेंदबाज

अर्शदीप आईपीएल में सबसे लंबा ओवर डालने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। आखिरी ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदें की क्योंकि उन्होंने इस ओवर में चार वाइड और एक नो बॉल फेंकी। अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या भी आईपीएल में एक ओवर में 11 गेंद डाल चुके हैं। मोहम्मद सिराज (साल 2023), तुषार देशपांडे (साल 2023), शार्दुल ठाकुर (साल 2025), संदीप शर्मा (साल 2025) और हार्दिक पंड्या (साल 2025) एक ही ओवर में 11 गेंदें फेंक चुके हैं।

अर्शदीप ने फेंकी चार वाइड और एक नो बॉल

अर्शदीप ने ओवर की पहली ही गेंद वाइड फेंकी। अगली दो वैध डिलीवरी पर राहुल तेवतिया कोई रन नहीं बना सके। ओवर की तीसरी गेंद पर तेवतिया ने चौका लगाया। अर्शदीप ने इसके बाद एक नो बॉल और दो वाइड गेंद फेंकी। ओवर की चौथी वैध गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर तेवतिया ने सिंगल चुराया, लेकिन अगली ही गेंद अर्शदीप ने वाइड फेंक दी। अर्शदीप ने इस फैसले के खिलाफ डीआरएस लिया जिसमें पाया गया कि गेंद वैध है। आखिरकार 134.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से राशिद खान को फेंकी गेंद इस ओवर की अंतिम डिलीवरी साबित हुई।

गुजरात ने दिया 163 रनों का लक्ष्य

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 163 रनों का लक्ष्य दिया है। गुजरात ने 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल ने बनाए। उन्होंने 39 रनों की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 38 रन बनाए। गुजरात ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी। आखिरी ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदें की क्योंकि चार वाइड और एक नो बॉल फेंकी। पंजाब की ओर से विजयकुमार विशाक ने तीन विकेट, युजवेंद्र चहल ने दो विकेट और मार्को यानसेन ने एक विकेट झटके।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम