Home » लेटेस्ट » PM मोदी की दिल्ली को ₹33,500 करोड़ की सौगात, देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ का करेंगे उद्घाटन, मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर का होगा शुभारम्भ

PM मोदी की दिल्ली को ₹33,500 करोड़ की सौगात, देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ का करेंगे उद्घाटन, मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर का होगा शुभारम्भ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को राजधानी दिल्ली को ₹33,500 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली मेट्रो के विस्तार से लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय परिसरों तक. . .

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को राजधानी दिल्ली को ₹33,500 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली मेट्रो के विस्तार से लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय परिसरों तक कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
पिंक लाइन का यह नया खंड कॉरिडोर के गोलाकार संरेखण को पूरा करेगा, जिससे यह देश का पहला परिचालन रिंग मेट्रो नेटवर्क बन जाएगा। दिल्ली सरकार के मुताबिक पीएम मोदी महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को करीब 33,500 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी 33,500 करोड़ रुपये की योजनाओ का तोहफा देंगे

पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली मेट्रो फेज 4 की दो लाइन मजलिस पार्क से मौजपुर और दीपाली चौक से मजलिस पार्क के साथ-साथ GPRA कॉलोनियों के 2722 फ्लैट्स और नेताजी नगर में जीपीओए परिसर का उदघाटन करेंगे।

18, 300 करोड़ से अधिक होंगे खर्च: रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये परियोजनाएं दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के चल रहे विस्तार का हिस्सा हैं और इनमें अनुमानित 18,300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश शामिल है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना और राजधानी के निवासियों के लिए दैनिक आवागमन को आसान बनाना है।

नोएडा, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, इस विस्तार से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ जैसे पड़ोसी शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों की कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा, जिससे वायलेट लाइन के माध्यम से हवाई अड्डे तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
नोएडा से आने वाले यात्रियों को भी कालिंदी कुंज के रास्ते बेहतर कनेक्टिविटी और दक्षिण दिल्ली तथा हवाई अड्डे के लिए आगे के कनेक्शन का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री मेट्रो विस्तार योजना के चरण-V (A) के अंतर्गत 3 नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे:

रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक 9.913 किलोमीटर लंबा भूमिगत सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, जिसमें शिवाजी स्टेडियम, केंद्रीय सचिवालय, इंडिया गेट, युद्ध स्मारक-उच्च न्यायालय, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ स्टेशन शामिल हैं।
एयरोसिटी से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 तक गोल्डन लाइन का 2.263 किलोमीटर लंबा भूमिगत विस्तार।
तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक गोल्डन लाइन का 3.9 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड विस्तार, जिसमें सरिता विहार डिपो, मदनपुर खादर और कालिंदी कुंज स्टेशन शामिल हैं।
इस खंड के स्टेशनों में 10 मेट्रो स्टेशन शामिल
इस खंड के स्टेशनों में मजलिस पार्क, बुराड़ी, झारोदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर शामिल हैं।

पिंक लाइन और मैजेंटा लाइन के दो कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन

डीडीए उत्सव स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री पिंक लाइन के मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर खंड और मैजेंटा लाइन के दीपाली चौक-मजलिस पार्क खंड का उद्घाटन करेंगे। 12.3 किलोमीटर लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर में आठ एलिवेटेड स्टेशन हैं और यह मौजूदा मजलिस पार्क-शिव विहार पिंक लाइन का हिस्सा है। गुप्ता ने बताया कि इस नए खंड के जुड़ने से पिंक लाइन की लंबाई लगभग 71.56 किलोमीटर हो जाएगी, जिससे यह देश की पहली पूर्णतः चालू “रिंग मेट्रो” बन जाएगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम