डेस्क। नितिश तिवारी ने रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) का टीजर कल लॉन्च कर दिया। इस टीजर में भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक रिवील कर दिया गया। मेकर्स ने अलग अलग शहरों में खास अंदाज में फिल्म रामायण का टजर लॉन्च किया है। यही वजह है जो बीते दिन हर कोई फिल्म ‘रामायण’ के बारे में ही बात करता नजर आया। इसी बीच फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के अलावा टीवी के असली राम भी नजर आने वाले हैं। यहां हम बात कर रहे हैं टीवी एक्टर अरुण गोविल की जो कि एक जमाने में राम बनकर पूरे देश पर राज कर चुके हैं। फिल्म ‘रामायण’ के टीजर में अरुण गोविल के लुक की एक छोटी सी झलक देखने को मिली है। आपको बता दें कि फिल्म ‘रामायण’ में अरुण गोविल दशरथ बनकर राम को वनवास पर भेजने वाले हैं। टीजर के एक सीन में दशरथ बनकर अरुण गोविल राम को राजा घोषित करते नजर आ रहे हैं। अरुण गोविल का ये अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।
फिल्म ‘रामायण’ के टीजर को देखकर फैंस ने दिया क्या रिएक्शन?
फिल्म ‘रामायण’ के टीजर में अरुण गोविल को देखकर फैंस इमोशनल हो गए। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि टीवी के राम अब बूढ़े होने लगे हैं। उनके चेहरे पर झुर्रियां साफ दिखाई दे रही हैं, हालांकि उनके चेहरे का तेज आज भी बरकरार है। एक समय था जब अरुण गोविल राम बनकर टीवी पर आते थे तो पूरा शहर बंद हो जाया करता था. लोग आज भी अरुण गोविल को राम के नाम से जानते हैं। अब फिल्म ‘रामायण’ में एक बार फिर से उनका जादू चलने वाला है। यही वजह है जो सोशल मीडिया पर हर कोई अरुण गोविल के बारे में बात कर रहा है।
दीपिका चिकालिया ने भी तोड़ी चुप्पी
फिल्म ‘रामायण’ के टीजर देखकर टीवी की सीता यानी दीपिका चिकालिया ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस फिल्म को शानदार बताया है. उनको लगता है कि फिल्म ‘रामायण’ के टीजर में रणबीर कपूर शानदार लग रहे हैं। हालांकि इस दौरान टीवी की इस सीता ने राम यानी अरुण गोविल का कहीं भी जिक्र नहीं किया है। अब फैंस जानना चाहते हैं कि फिल्म ‘रामायण’ में अरुण गोविल कैसे जादू चलाएंगे।