Home » राजस्थान » RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक करें

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक करें

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजे साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों विषय के जारी किए गए हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड. . .

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजे साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों विषय के जारी किए गए हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का बारहवीं कला, वाणिज्य और विज्ञान का परिणाम मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से वेबसाइट पर बटन दबाकर जारी किया। बारहवीं की परीक्षा 11 मार्च को समाप्त हुई थी। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने महज 20 दिन में परिणाम जारी कर रिकॉर्ड कायम किया है। इस दौरान अजमेर में बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, सचिव गजेंद्र सिंह, विशेषाधिकारी नीतू यादव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञान वर्ग का परिणाम-97.52
कला वर्ग का परिणाम-97.54
वाणिज्य वर्ग का परिणाम-93.64

रिजल्ट जारी होते ही लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव होगा। छात्र सबसे पहले रोल नंबर से यहीं अपना रिजल्ट देख सकेंगे। यहां राजस्थान बोर्ड बारहवीं परिणाम 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स देखते रहें।

How to Check RBSE 12th Result 2026 Online: ऑनलाइन कैसे देखें?

स्टेप 1- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- अब विंडो ओपन होने पर होमपेज में ‘Main Examination Results 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- यहां ‘RBSE Senior Secondary Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर (Roll Number) भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4- 12वीं की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे ध्यान से चेक करें।
स्टेप 5- आगे के लिए रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम