Home » खेल » SA vs NZ: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, फाइनल में बनाई जगह, मैच के बाद मार्करम बोले ‘’मुझे खिलाड़ियों पर गर्व है…’’

SA vs NZ: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, फाइनल में बनाई जगह, मैच के बाद मार्करम बोले ‘’मुझे खिलाड़ियों पर गर्व है…’’

डेस्क। न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट की शानदार जीत हासिल करके फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब कीवियों का सामना 8 मार्च को विश्व कप 2026 के. . .

डेस्क। न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट की शानदार जीत हासिल करके फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब कीवियों का सामना 8 मार्च को विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल (SA vs NZ) को जीतने वाली टीम से होगा।
हालांकि, वर्तमान विश्व कप में अजेय रथ पर सवार साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में फेवरेट मानी जा रही थी, लेकिन Gउनकी न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही फेल रही। सेमीफाइनल में शर्मनाक हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान ने क्या कुछ कहा चलिए आपको बताते हैं।

दो बल्लेबाजों को दिया मार्करम ने श्रेय

न्यूजीलैंड के हाथों विश्व कप 2026 के खिताब के ख्वाब को गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका (SA vs NZ) के कप्तान एडन मार्करम ने पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन में कीवियों के दो बल्लेबाजों की खूब सराहना की। प्रोटियाज कप्तान मार्करम ने कहा कि

‘’टी20 क्रिकेट में ऐसा ही होता है, उन्होंने पावरप्ले में तेज शुरुआत की। फिन एलन और सीफर्ट की पारियों को बहुत श्रेय जाता है, जिन्होंने मैच को इतनी जल्दी खत्म कर दिया। जब कोई ऐसी पारी खेलता है, तो अक्सर जीतना मुश्किल होता है।’’
बता दें कि, कीवियों के इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका से फाइनल का टिकट पावर प्ले में ही छीन लिया था। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 117 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की थी।

मार्करम ने उठाए पिच पर सवाल

सेमीफाइनल मैच (SA vs NZ) गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने कहा कि “मुझे लगता है कि अगर आप परिस्थितियों को देखें तो उन्होंने शुरुआत में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उनकी गेंदबाजी यूनिट को श्रेय जाता है। । मुझे लगता है कि हमने विकेट के अच्छे खेलने की उम्मीद की थी, देखने में भी बहुत अच्छा लग रहा था। शायद हमें 190 रन तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती और हम मैच में बने रहते।’’ मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की आधी टीम 77 रन पर पवेलियन लौट गई थी, जिसके कारण साउथ अफ्रीका 20 ओवरों में सिर्फ 169 रन ही बना सकी।

मुझे टीम पर गर्व है-एडन मार्करम

भले ही परिणाम साउथ अफ्रीका के पक्ष में नहीं गए हो, लेकिन पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान एडन मार्करम ने अपने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। जिस तरह से आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने प्रदर्शन किया, उसपर कप्तान मार्करम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि

क्रिकेट पिच रखरखाव उपकरण

‘’परिणाम से निराश हूं, लेकिन इन खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला है। मुझे लगता है कि हम पहले भावनाओं को शांत होने देंगे और फिर एक समूह के रूप में चर्चा करेंगे। फिर से मैदान में उतरना होगा और वापसी करनी होगी। बहुत निराश हूं। हमें और मजबूत होकर आना होगा और एक टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।”

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम