Home » बिजनेस » Share Market Crash: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, ₹8 लाख करोड़ स्वाहा, , मिडिल ईस्ट संकट गहराने से हाहाकार; HDFC Bank भी टूटा

Share Market Crash: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, ₹8 लाख करोड़ स्वाहा, , मिडिल ईस्ट संकट गहराने से हाहाकार; HDFC Bank भी टूटा

नई दिल्ली: शेयर मार्केट में गुरुवार को बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए। सेंसेक्स 1,953.21 अंकों की गिरावट के साथ खुला। वहीं निफ्टी 50 भी करीब 500 अंक गिरकर खुला।. . .

नई दिल्ली: शेयर मार्केट में गुरुवार को बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए। सेंसेक्स 1,953.21 अंकों की गिरावट के साथ खुला। वहीं निफ्टी 50 भी करीब 500 अंक गिरकर खुला। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने और सख्त रुख अपनाने के फैसले ने वैश्विक स्तर पर निवेशकों का भरोसा डगमगा दिया। इसका सीधा असर शेयर बाजार में देखने को मिला।

निफ्टी 50 करीब 465 अंकों की गिरावट

सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 1581.95 अंकों की गिरावट के साथ 75,122.18 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 करीब 465 अंकों की गिरावट के साथ 23,312.35 पर था। मार्केट में गिरावट के कारण बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 8 लाख करोड़ रुपये घटकर 431.10 लाख करोड़ रुपये रह गया। इससे पहले इस हफ्ते शेयर मार्केट में तेजी बनी हुई थी। बुधवार को सेंसेक्स 567.99 अंक मजबूत होकर 76,704.13 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 में भी तेजी आई थी। यह 196.65 अंक की छलांग लगाकर 23,777.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम