Home » बिजनेस » Stock Market : जोरदार मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, मिनटों में निवेशकों ने कमाए 6 लाख करोड़

Stock Market : जोरदार मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, मिनटों में निवेशकों ने कमाए 6 लाख करोड़

नई दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार मजबूती आई थी। उसके बाद बुधवार को सुबह गिफ्ट निफ्टी भी भारतीय शेयर बाजार में तेज शुरुआत का संकेत दे रहा था। सेंसेक्स 584. . .

नई दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार मजबूती आई थी। उसके बाद बुधवार को सुबह गिफ्ट निफ्टी भी भारतीय शेयर बाजार में तेज शुरुआत का संकेत दे रहा था। सेंसेक्स 584 अंक उछलकर 74,652.01 पर और निफ्टी करीब 152 अंकों की तेजी के साथ 23,064.40 पर खुला है। हालांकि बुधवार को भारतीय रुपया मंगलवार के 93.87 के बंद भाव के मुकाबले 93.95 प्रति डॉलर पर कमजोरी के साथ खुला।
सुबह निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त बनाने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, M&M, SBI, टाइटन कंपनी और TMPV शामिल हैं, जबकि नुकसान उठाने वालों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, HCL टेक, पावर ग्रिड कॉर्प और ONGC शामिल हैं।
शुरुआती बाजार के दौरान मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 800 अंक उछलकर 74,927.94 अंक पर पहुंचा. वहीं, निफ्टी में भी करीब 250 अंकों की तेजी देखने को मिली। मार्केट की शानदार रैली के बीच निवेशकों ने कुछ ही मिनटों में करीब 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली।
शेयर बाजार में मंगलवार के बाद बुधवार को भी शानदार रैली देखने को मिली है। शेयर बाजार की इस तेजी में निवेशकों की संपत्ति कुछ ही मिनटों में 6 लाख करोड़ बढ़ गई, क्योंकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र के लगभग 423 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 429 लाख करोड़ हो गया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम