Home » खेल » T20 World Cup : कपिल देव ने टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी पर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, कहा- ‘एक पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी’

T20 World Cup : कपिल देव ने टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी पर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, कहा- ‘एक पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी’

डेस्क। 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना तय था, लेकिन कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान सरकार ने एक बयान जारी किया गया और कहा कि. . .

डेस्क। 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना तय था, लेकिन कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान सरकार ने एक बयान जारी किया गया और कहा कि पाकिस्तान टीम ICC वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी।
पाकिस्तान के इस दोहरे मापदंड की वजह से क्रिकेट जगत में माहौल एकदम गरम हो गया। कई विदेशी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव ने भी पाकिस्तान टीम से लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष को भी जमकर लताड़ा है। उन्होंने कहा पाकिस्तान का यह कदम उसे अपने भविष्य को भारी नुकसान पहुंचाने वाला है।

पाकिस्तान की एक पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी-कपिल देव

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव एक मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान के ने कहा ‘अगर फैसला खिलाड़ियों का ने लिया है, तो उन्हें आगे आकार कहना चाहिए। बार-बार पीछे हटाना और बहिष्कार करने से पाकिस्तान क्रिकेट अलग-थलग पड़ जाएगा। इससे पाकिस्तान एक पीढ़ी खत्म कर रहा है।’

ICC ने पीसीबी को सख्त चेतावनी दी

पाकिस्तान द्वारा बहिष्कार को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सख्त रुख अपनाया है। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से कहा है कि वो इसका समाधान निकाले वरना देश में खेल पर असर पड़ सकता है। PCB अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय के नतीजों पर विचार करेगा। ICC ने यह भी कहा कि अभी तक PCB से कोई लिखित जानकारी नहीं मिली है।
भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार को लेकर कुछ दिन पहले ही मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा था ‘हम विश्व कप में जा रहे हैं। भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला हमारा नहीं है, इसलिए हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। हमारी सरकार, PCB प्रमुख हमें जो भी करने के लिए कहेंगे, हम वही करेंगे।’

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम