Home » खेल » T20 World Cup : ईशान ने बनाया गजब रिकॉर्ड, धोनी-पंत भी करने में नहीं हुए कामयाब, ऐसा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बने

T20 World Cup : ईशान ने बनाया गजब रिकॉर्ड, धोनी-पंत भी करने में नहीं हुए कामयाब, ऐसा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बने

डेस्क। भारत के ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन ने रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 40 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेली,. . .

डेस्क। भारत के ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन ने रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 40 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के जड़े। इस विजयी पारी के लिए किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और उनके नाम कुछ खास रिकॉर्ड्स दर्ज हो गए।
किशन भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जो एक टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। इससे पहले भारत के टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा नहीं हुआ था। इसके अलावा वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के चौथे विकेटकीपर हैं जो एक आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच रहा है। इससे पहले 1975 वनडे वर्ल्ड कप में फारूख इंजीनियर ने , 2011 वनडे वर्ल्ड कप में एमएस धोनी और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में केएल राहुल ने यह कारनामा किया था।
संजू सैमसन के बाद वह भारत के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जो इस फॉर्मेट दो या उससे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीते हैं।
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर 8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई है।

टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

टीम इंडिया में वापसी के बाद से ईशान किशन का बल्ले से जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी जब भारतीय टीम ने एक के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था, तो उसके बाद ईशान ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों को दबाव बनाने का कोई मौका नहीं दिया। ईशान के बल्ले से 77 रनों की शानदार पारी देखने को मिली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। इसी के साथ ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं जो प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में कामयाब हुए हैं। वहीं आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय के तौर पर ईशान किशन चौथे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले फारुख इंजीनियर, एमएस धोनी, केएल राहुल ऐसा करने में कामयाब हुए हैं, लेकिन सभी को वनडे वर्ल्ड कप में ये अवॉर्ड मिला था।

ईशान किशन ने इस रिकॉर्ड को किया अपने नाम

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अब भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम पर दर्ज हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के नाम पर था, जिन्होंने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रनों की पारी खेली थी। वहीं अब ईशान किशन ने अपनी 77 रनों की पारी से उनके इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वहीं ये अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सभी टी20 इंटरनेशनल मैचों में चौथा सबसे बड़ा निजी स्कोर भी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम