Home » खेल » T20 World Cup Super-8 : आज भारत-पाक समेत 3 अहम मैच, दो टीमें होंगी बाहर तो दो को मिलेगा सुपर-8 का टिकट, समझें पूरा गणित

T20 World Cup Super-8 : आज भारत-पाक समेत 3 अहम मैच, दो टीमें होंगी बाहर तो दो को मिलेगा सुपर-8 का टिकट, समझें पूरा गणित

डेस्क। पाकिस्‍तान के बॉयकॉट के ड्रामे के बाद आखिरकार आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दिन आ ही गया। यह सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर मुकाबला है, जिसमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।. . .

डेस्क। पाकिस्‍तान के बॉयकॉट के ड्रामे के बाद आखिरकार आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दिन आ ही गया। यह सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर मुकाबला है, जिसमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। आज इनमें से जो भी टीम जीतेगी वह सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इस बड़े मुकाबले के साथ ही आज दो और मैच भी होने वाले हैं, जिसके बाद सुपर-8 की करीब आधी तस्‍वीर साफ हो जाएगी। आज दो टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी तो दो अगले चरण के लिए क्‍वालीफाई कर जाएंगी। आइये इन मैचों से पहले आपको इसका पूरा गणित बताते हैं।

भारत के पास सुपर-8 में पहुंचने का मौका

भारत टी20 वर्ल्ड कप में 7-1 के रिकॉर्ड के साथ पाकिस्तान पर अपनी पुरानी बढ़त को जारी रखना चाहेगा। वे इस मुकाबले में फेवरेट के तौर पर उतरेंगे, लेकिन चुनौती कोलंबो के हालात के हिसाब से ढलने की होगी। पाकिस्तान के पास हालात का फायदा उठाने का मौका होगा और वह एशिया कप 2025 में मिली तीन हार का बदला लेना चाहेगा। इनमें से जो भी जीतेगा वह सुपर-8 में जगह बना लेगा और हारने वाली टीम को अगले मैच का इंतजार करना होगा।

वेस्टइंडीज का आज सुपर-8 में पहुंचना तय!

टी20 वर्ल्‍ड कप के संडे ब्‍लॉकबस्‍टर में आज पहला मुकाबला ग्रुप सी में वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच खेला जा रहा है। वेस्‍टइंडीज अपने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर चार अंक के साथ शीर्ष पर है। आज का मुकाबला जीतते ही वह सुपर-8 में अपनी जगह पक्‍की कर लेगी। जबकि नेपाल अपने दोनों मैच गंवाकर बगैर खाता खोले आखिरी पायदान पर है। इस मैच को हारते ही वह आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

यूएसए और नामीबिया में से आज एक टीम होगी बाहर

टूनामेंट में आज दूसरा मुकाबला चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। यूएसए की टीम तीन में से दो हार और दो अंकों के साथ तीसरे स्‍थान पर है। यह उसका आखिरी मुकाबला है। अगर वह जीत लेती है तो रेस में बनी रहेगी और नामीबिया लगातार तीसरी हार के चलते बाहर हो जाएगी। अगर यूएसए हारती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम