Home » लेटेस्ट » बंगाल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा आज से, 9,71,340 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा,प्रशासन छात्रों के लिए ने किए हैं खास इंतजाम

बंगाल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा आज से, 9,71,340 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा,प्रशासन छात्रों के लिए ने किए हैं खास इंतजाम

कोलकाता। बंगाल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा (माध्यमिक) सोमवार (02 फरवरी, 2026) से शुरू होगी। राज्य प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इस बार कुल 9,71,340 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 4,26,733. . .

कोलकाता। बंगाल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा (माध्यमिक) सोमवार (02 फरवरी, 2026) से शुरू होगी। राज्य प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इस बार कुल 9,71,340 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 4,26,733 छात्र, 5,44,606 छात्राएं व एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पिछली बार परीक्षार्थियों की संख्या 9,69,425 थी।

राज्यभर में कुल 2,682 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी

राज्यभर में कुल 2,682 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। इनमें 945 मुख्य परीक्षा केंद्र व 1,737 उप केंद्र हैं। परीक्षा आगामी 12 फरवरी तक चलेगी। यह सुबह 10.45 बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे खत्म होगी।

परीक्षार्थियों के लिए हेल्पलाइन सुविधा भी

कोलकाता पुलिस ने परीक्षार्थियों की मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की समस्या होने पर वे 9432610039 पर काल कर सकते हैं। पुलिस उनकी मदद करेगी।
अगर कोई परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड घर पर भूल जाता है अथवा परीक्षा केंद्र में पहुंचने में उसे देर हो रही होगी तो उनकी भी मदद दी जाएगी। कोलकाता की सभी महत्वपूर्ण सड़कों पर एंबुलेंस तैनात रहेंगी। अगर कोई परीक्षार्थी बीमार पड़ जाता है तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

राज्य सरकार ने माध्यमिक परीक्षा के दौरान कोलकाता व आसपास के जिलों में अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। माध्यमिक परीक्षाओं के आठ दिनों के लिए 15 रूटों पर कम से कम 20 अतिरिक्त बसें चलेंगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम