Home » पश्चिम बंगाल » Train Accident : चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बे-पटरी, मची चीख-पुकार, रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंचें

Train Accident : चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बे-पटरी, मची चीख-पुकार, रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंचें

भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखापुरा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत. . .

भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखापुरा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। दरअसल, चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे जाजपुर रोड स्टेशन जखपुरा के पास पटरी से उतर गए हैं। लाइन का मरम्मत कार्य चल रहा था, जिससे ट्रेन की रफ्तार कम थी। ऐसे में इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। राहत बचाव के लिए भद्रक से एक टीम को भेजा गया है। इस घटना के बाद कुछ ट्रेन सेवा बाधित हुई है।

डिब्बों को पुन: पटरी पर लाने का कार्य

आज यानी गुरुवार को सुबह 8:50 बजे यह घटना घटी है। ट्रैक चेंज करने के दौरान एक एसी कोच एवं दो सामान्य डिब्बे पटरी से उतर गए। वर्तमान समय में तीनों डिब्बों को पुन: पटरी पर लाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर जाजपुर रोड रेलवे पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है। रेल सेवाएं बहाल करने के प्रयास जारी हैं। ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। ट्रेन की आगे से दो कोच को छोड़कर तीन कोच एक साथ पटरी से उतरे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम