Home » खेल » U-19 वर्ल्डकप सेमीफाइनल : भारत 311 रन का टारगेट चेज कर रहा, वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज क्रीज पर; अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 310 रन बनाए

U-19 वर्ल्डकप सेमीफाइनल : भारत 311 रन का टारगेट चेज कर रहा, वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज क्रीज पर; अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 310 रन बनाए

डेस्क। अफगानिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को जीत के लिए 311 रन का टारगेट दिया है। जवाब में भारतीय टीम ने 4 ओवर में बिना नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। आरोन जॉर्ज और. . .

डेस्क। अफगानिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को जीत के लिए 311 रन का टारगेट दिया है। जवाब में भारतीय टीम ने 4 ओवर में बिना नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं।
अफगानी टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रन बनाए। फैजल शिनोजादा (110 रन) और उजैरुल्लाह नियाजई (नाबाद 101 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं। दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।

अफगानिस्तान ने बनाए 310 रन

अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट गंवाकर 310 रन बनाए। टीम इंडिया के सामने फाइनल में पहुंचने के लिए 311 रन का लक्ष्य है। अफगानिस्तान की ओर से दो बल्लेबाजों ने शतक जड़े। इनमें उजईरुल्लाह नियाजाई और फैसल शिनोजादा शामिल हैं।
नियाजाई ने 86 गेंद में 12 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन की पारी खेली। वहीं, फैसल ने 93 गेंद में 15 चौके की मदद से 110 रन बनाए। इसके अलावा उस्मान सदत ने 39 रन और खालिद अहमदजई ने 31 रन की पारी खेली। अजिजुल्लाह मियाखिल 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अब्दुल अजीज सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान को दो-दो विकेट मिले।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम