नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से आज होना है। इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वो अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड से 6 फरवरी को भिड़ेगी।
थॉमस रेव की अगुवाई वाली टीम ने 3 फरवरी को पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया है। अब आज भारत-अफगानिस्तान मैच से दूसरी फाइनलिस्ट टीम मिलेगी।
भारत रिकॉर्ड 12वीं बार सेमीफाइनल खेल रहा है और उसका लक्ष्य 10वीं बार फाइनल में जगह बनाना है। वे पिछले पांचों फाइनल का हिस्सा रहे हैं और रिकॉर्ड छठी बार इस टूर्नामेंट को जीतने की कोशिश करेगा।
दूसरी ओर, अफगानिस्तान सिर्फ तीसरी बार सेमीफाइनल मैच खेल रहा है। वे 2018 और 2022 में इस स्टेज पर हार गए थे और पहली बार उनकी नजरें होगी कि वो फाइनल का टिकट कटाए। भारत अब तक टूर्नामेंट में अजेय है, जबकि अफगानिस्तान ने अपने पांच में से चार मैच जीते हैं।
IND U19 vs AFG U19: दोनों टीमें-
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, किशन कुमार सिंह
अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, नूरिस्तानी उमरजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन, नजीफुल्लाह अमीरी
कितने बजे होगा टॉस?
अंडर-19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल का मैच भारत-अफगानिस्तान के बीच होना है। इस मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा, जबकि मैच 1 बजे से शुरू होगा।
अफगानिस्तान का अब तक का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान ने अपने पांच में से चार मैच जीते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के नतीजों पर-
ग्रुप स्टेज (ग्रुप D)
इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका: अफगानिस्तान 28 रन से जीता
इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज: अफगानिस्तान 138 रन से जीता
इंडिया बनाम तंजानिया: अफगानिस्तान 9 विकेट से जीता
सुपर सिक्स स्टेज (ग्रुप-1)
इंडिया बनाम श्रीलंका: श्रीलंका 4 विकेट से जीता (अफगानिस्तान की एकमात्र हार)
इंडिया बनाम आयरलैंड: अफगानिस्तान 191 रन से जीता
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का प्रदर्शन
भारत अब तक अजेय रहा है-
ग्रुप स्टेज
भारत बनाम USA: भारत 6 विकेट से जीता (DLS मेथड)
भारत बनाम बांग्लादेश: भारत 18 रन से जीता (DLS मेथड)
भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारत 7 विकेट से जीता (DLS मेथड)
सुपर सिक्स स्टेज
भारत बनाम जिम्बाब्वे: भारत 204 रन से जीता
भारत बनाम पाकिस्तान: भारत 58 रन से जीता
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इंडिया U19 और अफगानिस्तान U19 ने यूथ वनडे में 12 बार एक-दूसरे का सामना किया है। हेड-टू-हेड में मेन इन ब्लू 10-2 से आगे हैं। U19 वर्ल्ड कप में उनकी एकमात्र भिड़ंत 2010 में हुई थी, जिसे भारत ने 24.4 ओवर बाकी रहते 8 विकेट से जीता था।
पहली बार फाइनल में पहुंचना चाहेगी अफगानिस्तान की टीम
अफगानिस्तान की नजरें इतिहास में पहली बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर होगी। सेमीफाइनल 2018 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया और 2022 में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। ये तीसरी बार है जब अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल मैच खेलेगी।
रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंचना चाहेगा भारत
भारतीय टीम की नजरें टूर्नामेंट में 10 फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनने पर है। उन्होंने साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीते थे ,जबकि साल 2006, 2016, 2020 और 2024 में फाइनल मुकाबला हार गए थे। आज उनकी भिड़ंत अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराने पर होगी।
लगातार छठी बार फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी इंडिया
भारत लगातार छठा फाइनल खेलने का लक्ष्य बना रहा है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम है। उसने पांच बाक 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीते हैं। वहीं, इंडिया की नजरें रिकॉर्ड लगातार छठी बार फाइनल में जगह बनाने पर होगी। भारत ने इससे पहले 2016, 2018, 2020, 2022 और 2024 में फाइनल खेला है। उन्होंने इनमें से दो फाइनल जीते हैं और 2024 में ऑस्ट्रेलिया से फाइनल हारने के बाद अब वो इस बार खिताब वापस जीतने का लक्ष्य रखेंगे।