Home » शिक्षा » UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, देखें IAS- IPS बनने वाले टॉप 10 की लिस्ट

UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, देखें IAS- IPS बनने वाले टॉप 10 की लिस्ट

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं. . .

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है।
इस बार अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम हैं। वहीं, तीसरा स्थान अकांश ढुल ने हासिल किया है। लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए।
चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।

किस श्रेणी के कितने उम्मीदवार चयनित?

श्रेणीचयनित उम्मीदवार
सामान्य (General)317
ईडब्ल्यूएस104
ओबीसी306
एससी158
एसटी73
कुल958

आयोग ने बताया कि 348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल (अस्थायी) रखा गया है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के सत्यापन के बाद ही उनके चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
वहीं, दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। आयोग ने इन उम्मीदवारों के परिणाम को कुछ कारणों से फिलहाल जारी नहीं किया है। उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

UPSC CSE 2025 Topper List: यूपीएससी टॉपर कौन है?

क्रमांकरोलनंबरनाम
11131589अनुज अग्निहोत्री
24000040राजेश्वरी सुवे एम
33512521अकांश ढुल
40834732राघव झुनझुनवाला
50409847ईशान भटनागर
66410067जिनिया अरोड़ा
70818306ए आर राजा मोहिद्दीन
80843487पक्षल सेक्रेटरी
90831647आस्था जैन
101523945उज्ज्वल प्रियांक
111512091यशस्वी राज वर्धन
120840280अक्षित भारद्वाज
137813999अनन्या शर्मा
145402316सुरभि यादव
153507500सिमरनदीप कौर
160867445मोनिका श्रीवास्तव
170829589चितवन जैन
185604518श्रुति आर
190105602निसार दिशांत अमृतलाल
206630448रवि राज

रिक्तियों का विवरण

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर की जाएगी। सरकार द्वारा कुल 1087 पदों पर भर्ती की सूचना दी गई है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए 55 पद, और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए 150 पद निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘A’ के तहत 507 पद और ग्रुप ‘B’ सेवाओं में 195 पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार देखें तो कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 446, EWS के लिए 104, OBC के लिए 306, SC के लिए 158 और ST के लिए 73 पद शामिल हैं।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुल रिक्तियों में दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के 42 पद भी शामिल हैं, जिनमें PwBD-1 के 10, PwBD-2 के 14, PwBD-3 के 9 और PwBD-5 के 9 पद निर्धारित किए गए हैं।

सेवाएंसामान्य (GEN)EWSOBCSCSTकुल
आईएएस7418472813180
आईएफएस220615080455
आईपीएस6015422211150
केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘ए’211481417334507
ग्रुप ‘बी’ सेवाएं7917612711195
कुल446104306158731087
Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम