Home » कुछ हटकर » Vastu Tips: 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर बदल सकती है किस्मत, जानिए सही दिशा और नियम; करियर में मिल सकती बड़ी सफलता

Vastu Tips: 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर बदल सकती है किस्मत, जानिए सही दिशा और नियम; करियर में मिल सकती बड़ी सफलता

डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी वस्तुएं और दीवारों पर लगी तस्वीरें व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। इन्हीं में 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इसे केवल सजावट नहीं,. . .

डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी वस्तुएं और दीवारों पर लगी तस्वीरें व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। इन्हीं में 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इसे केवल सजावट नहीं, बल्कि सफलता, ऊर्जा, साहस और निरंतर प्रगति का प्रतीक समझा जाता है।

क्यों खास है 7 संख्या और घोड़े?

हिंदू मान्यताओं और अंक ज्योतिष में 7 का विशेष महत्व बताया गया है। सप्तर्षि, इंद्रधनुष के सात रंग और विवाह के सात फेरे इसकी महत्ता को दर्शाते हैं। वहीं घोड़ा सौर ऊर्जा और गति का प्रतीक माना जाता है, जो सूर्य के रथ से भी जुड़ा है। दौड़ते हुए घोड़े जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने का संकेत देते हैं।

तस्वीर लगाते समय रखें इन नियमों का ध्यान

@ घोड़ों का मुख हमेशा घर के अंदर की ओर होना चाहिए।
@ तस्वीर में घोड़े आक्रामक या भयावह नहीं दिखने चाहिए, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भाव होना चाहिए।
@ घोड़ों की तस्वीर पूरी होनी चाहिए, कटे या अधूरे चित्र से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
@ बिना लगाम के स्वतंत्र दौड़ते हुए घोड़े सफलता और स्वतंत्रता का प्रतीक माने जाते हैं।
@ यदि चित्र में उगता सूर्य या खुला मैदान हो, तो यह और अधिक शुभ माना जाता है।
@ सकारात्मक ऊर्जा का बढ़ता प्रभाव
@ विशेषज्ञों के अनुसार सही दिशा और नियमों के साथ लगाई गई यह तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इससे @ करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना बढ़ जाती है।

सही दिशा में लगाने से मिलता है लाभ

@ वास्तु के अनुसार इस तस्वीर को सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी है।
@ पूर्व दिशा: करियर में उन्नति और सामाजिक सम्मान के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
@ दक्षिण दिशा: व्यापार में सफलता और पहचान बढ़ाने के लिए इस दिशा को शुभ माना गया है।
@ उत्तर दिशा: आर्थिक समृद्धि और आय के नए अवसरों के लिए यहां तस्वीर लगाना लाभकारी होता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम