Home » खेल » Womens World Cup 2025: क्या बेटियां खत्म करेंगी 14 साल लंबा इंतज़ार? वनडे वर्ल्ड कप के लिए एक दशक से ज्यादा समय से तरस रहा भारत

Womens World Cup 2025: क्या बेटियां खत्म करेंगी 14 साल लंबा इंतज़ार? वनडे वर्ल्ड कप के लिए एक दशक से ज्यादा समय से तरस रहा भारत

नई दिल्ली। महिला वनडे विश्व कप 2025 चरम पर पहुंच गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें पहली बार ट्रॉफी उठाने के लिए जोर लगाएंगी। दोनों टीमें पहली. . .

नई दिल्ली। महिला वनडे विश्व कप 2025 चरम पर पहुंच गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें पहली बार ट्रॉफी उठाने के लिए जोर लगाएंगी। दोनों टीमें पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने की कोशिश करेंगी।
खेल के मैदान पर कभी-कभी ऐसे क्षण आते हैं जो जीत-हार की सीमाओं से परे चले जाते हैं, वह पल जहां गौरव, परंपरा और आत्मविश्वास एक होकर कुछ अनमोल रच देते हैं। रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में फ्लडलाइट्स ऐसी ही एक यादगार शाम की गवाह बनेंगी, जब भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमें महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में आमने-सामने होंगी।

क्या भारत को तीसरा वर्ल्ड कप जिताएंगी हरमनप्रीत कौर

भारत ने आखिरी वर्ल्ड कप 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। इस बात को 14 साल हो चुके हैं और भारतीय टीम तब से वनडे वर्ल्ड कप के लिए तरस रही है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास आज इतिहास रचने का मौका है। उनके पास आज वह करने का मौका है जो महान कप‍िल देव ने लॉर्ड्स में 1983 में तो महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में किया था।

सेमीफाइनल के प्रदर्शन को दोहराना होगा

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर मिली रोमांचक जीत ने भारत में फिर से उम्मीदों की लहर दौड़ा दी है। नौ गेंदें बाकी रहते 339 रनों का पीछा करते हुए यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि एक संदेश था। जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद 127 रनों की पारी इतिहास के पन्नों में अमर हो गई, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 88 गेंदों में 89 रन ठोककर दबाव को चुनौती दी। उनकी 221 रनों की साझेदारी स्कोरबोर्ड से कहीं ज्यादा थी, यह धैर्य, संयम और साहस की मिसाल थी। अब ड्रेसिंग रूम में उत्साह का माहौल है, और यह विश्वास कि रविवार को घरेलू मैदान पर ट्रॉफी उठाई जा सकती है।

स्मृति मंधाना ने इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए है

बाएं हाथ की स्टाइलिश ओपनर स्मृति मंधाना इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी स्टार रहीं हैं। मंधाना ने 102.37 के स्ट्राइक रेट से आठ मैचों में 55.57 की शानदार औसत से 389 रन बनाए हैं। अगर डीवाई पाटिल पर वह फिर से तूफान मचाती हैं, तो पलड़ा भारत की ओर झुक सकता है।