Home » एक्सक्लूसिव » Zubeen Garg Funeral : पंचतत्व में विलीन हुए जुबीन गर्ग, हाथ जोड़ फफक कर रो पड़ीं पत्नी, बहन ने दी मुखाग्नि

Zubeen Garg Funeral : पंचतत्व में विलीन हुए जुबीन गर्ग, हाथ जोड़ फफक कर रो पड़ीं पत्नी, बहन ने दी मुखाग्नि

गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में एक हादसे में निधन हो गया था। उनके शव को हाल ही में भारत लाया गया। यहां उनका दोबारा पोस्टमार्टम हुआ है। इसके बाद उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए. . .

गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में एक हादसे में निधन हो गया था। उनके शव को हाल ही में भारत लाया गया। यहां उनका दोबारा पोस्टमार्टम हुआ है। इसके बाद उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक स्थान कमरकुची में लाया गया। यहां उनके परिवार के सदस्यों, उनके करीबियों और कई बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार

जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार हो गया है। इस मौके पर उनके करीबी और कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। सब ने उनको श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा ‘आप हमेशा याद किए जाएंगे।’

अंतिम संस्कार में फूटकर रोती दिखीं जुबीन की पत्नी

असमिया गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग, कमरकुची एनसी गांव के श्मशान घाट पर अपने पति जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान रो पड़ीं।

परिवार के सदस्यों ने दी अंतिम विदाई

जुबीन गर्ग की पत्नी और पिता सहित परिवार के सदस्यों ने कमरकुची स्थित श्मशान घाट पर दिवंगत गायक को अंतिम विदाई दी। 52 वर्षीय संगीत जगत के इस दिग्गज का 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय निधन हो गया था।

बंदूक से सलामी दी गई

असमिया गायक जुबीन गर्ग को कमरकुची एनसी गांव के श्मशान घाट पर बंदूक से सलामी दी गई।

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कमरकुची एनसी गांव के एक श्मशान घाट में असमिया गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बड़ी संख्या में दर्शन को पहुंचे लोग

बॉलीवुड और असमिया गायक जुबीन गर्ग का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। आज मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग श्मशान घाट पहुंचें।

अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे लोग

गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कैरोलिना में किया जाएगा। यहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। अंतिम संस्कार से पहले लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लोग उनकी एक झलक पाने के इंतजार में हैं।