इस्लामपुर: इस्लामपुर महकमा अदालत परिसर में वारंटी  को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस और आरोपी के वकील के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार  गोयालपोखर थाने की पुलिस 22 तारीख को चायपत्ती चोरी करने के आरोप में सजनी मुर्मू नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया। आज इस मामले को लेकर अदालत में फैसला सुनाया जाना था। इस्लामपुर महकमा अदालत  ने सजनी मुर्मू को जमानत पर रिहा कर दिया। इधर गोयालपोखर पुलिस आज वारंटी  बताकर  सजनी मुर्मू के पति बाबूराम सरेन  को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इस दौरान वकील और पुलिस के साथ हाथापाई हुई। इस घटना को लेकर इस्लामपुर अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। बचाव पक्ष के वकील सवाल कर रहे हैं कि अदालत परिसर में  से आरोपी को कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है । इतना ही नहीं  उन्होंने कहा है कि वे इस बारे में इस्लामपुर महकमा अदालत में शिकायत दर्ज कराएंगे। वहीं गोयालपोखर थाने के एसआई रेजाउल करीम से जब फोन पर इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया. इसके साथ ही उन्होंने उनके साथ धक्का मुक्की करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया।