ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » अब कैसी है आशा भोसले की तबीयत? अस्पताल से आया पहला अपडेट, PM मोदी ने जल्द ठीक होने की कामना की

अब कैसी है आशा भोसले की तबीयत? अस्पताल से आया पहला अपडेट, PM मोदी ने जल्द ठीक होने की कामना की

मुंबई। बॉलीवुड की लीजेंडरी गायिका आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार (11 अप्रैल) को 92 साल की आशा को कार्डिएक अरेस्ट आया था, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया। फिलहाल. . .

मुंबई। बॉलीवुड की लीजेंडरी गायिका आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार (11 अप्रैल) को 92 साल की आशा को कार्डिएक अरेस्ट आया था, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वे इस समय इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज हो रहा है।

PM मोदी ने आशा भोसले की सेहत को लेकर जताई चिंता

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिग्गज सिंगर आशा भोसले की सेहत को लेकर चिंता जताई है। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा- आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

अस्पताल का आया पहला बयान

आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने पर ब्रीच कैंडी अस्पताल की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि जब गायिका आशा भोसले को ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया, तब वह बेहोश थीं। वह ICU में डॉक्टरों की निगरानी में हैं, और उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENT

पोती बोलीं- सीने में इंफेक्शन की वजह से भर्ती

वहीं, आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के पीछे वजह सीने में इंफेक्शन बताई। उन्होंने कहा, “मेरी दादी, आशा भोसले, बहुत ज्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा; हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।”

फैंस जल्द स्वस्थ होने की मांग रहे दुआ

आशा भोसले की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर आते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जाने लगीं। इस बीच, महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने अस्पताल पहुंचकर आशा भोसले का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने मंगेशकर परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और आशा भोसले की सेहत के बारे में जानकारी ली।
आशा भोसले पिछले करीब 70 सालों से अपनी सुरों का जादू चला रही हैं। उन्हें ‘सुरों की मल्लिका’ के नाम से जाना जाता है।आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव सांगली में हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक प्रसिद्ध गायक और अभिनेता थे। उन्होंने ही कम उम्र में उन्हें शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दी। आशा भोसले ने अपने करियर में 13 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए हैं।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम