ADVERTISEMENT
Home » खेल » अभिषेक-संजू-हार्दिक-वैभव ने बताए अपने आइडल क्रिकेटर्स के नाम, चारों प्लेयर्स ने चुने ये 4 दिग्गज

अभिषेक-संजू-हार्दिक-वैभव ने बताए अपने आइडल क्रिकेटर्स के नाम, चारों प्लेयर्स ने चुने ये 4 दिग्गज

डेस्क। बीसीसीआई द्वारा हाल ही में दिग्गज क्रिकेटरों के योगदान और उभरते हुए सितारों के सम्मान के लिए नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया. 15 मार्च दिल्ली में हुए इस इंवेट में कई क्रिकेटर्स (Cricketers) शामिल हुए. अवॉर्ड्स के. . .

डेस्क। बीसीसीआई द्वारा हाल ही में दिग्गज क्रिकेटरों के योगदान और उभरते हुए सितारों के सम्मान के लिए नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया. 15 मार्च दिल्ली में हुए इस इंवेट में कई क्रिकेटर्स (Cricketers) शामिल हुए. अवॉर्ड्स के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के बीच कई मजेदार पल देखने को मिले.
अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या , संजू सैमसन से पूछा गया कि उनका आइडल कौन है और वह किसे देखते हुए बड़े हुए. सभी ने इस सवाल का जवाब अपने – अपने अंदाज में दिया.

कौन से 4 खिलाड़ी बने क्रिकेटर्स के फेवरट ?

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 में आईसीसी ट्रॉफी विनर खिलाड़ियों सहित कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया था. इस दौरान शो के होस्ट हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से उनके आइडल के बारे में पूछा. जिसके जबाव में अभिषेक ने युवराज सिंह का नाम लिया. संजू ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का तो, हार्दिक ने वसीम जाफ को अपना आइडल बताया. वहीं, युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने ब्रायन लारा और युवराज सिंह को अपना फेवरेट कहा.

एक दिवसीय क्रिकेट

वहीं, इन Cricketers से उनकी फेवरेट मूवी को लेकर भी सवाल किया गया. अभिषेक ने अपनी फेवरेट मूवी थ्री इडियट्स को कहा. संजू ने रजनीकांत की हर फिल्म को फेवरेट कहा. हार्दिक ने गॉडजिला का नाम लिया तो, वैभव धुरंधर फैन निकले. टीम इंडिया के किस बल्ल्लेबाज पर आपको सबसे ज्यादा भरोसा? शुभमन गिल ने कोहली नहीं इस खिलाड़ी का लिया नाम

ADVERTISEMENT

साथी क्रिकेटर्स से मिलकर अच्छा लगा: वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026 के आगाज से पहले 14 साल के वैभव ने अपना लक्ष्य भी बताया. उन्होंने कहा कि मैं इस टीम के लिए आईपीएल की ट्रॉफी जीतना चाहता हूं. मेरा इस सीजन मेरा टारगेट है ट्रॉफी उठाना. क्योंकि यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इस सीजन मैं अपनी पूरी ताकत के साथ खेलना चाहता हूं. ताकि मेरी बल्लेबाजी से पूरी टीम को फायदा हो. मेरा एक ही टारगेट है टीम और फ्रेंचाइजी के लिए इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीतना.

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम